आगरा : कोरोनावायरस की रोकथाम के लिए वैक्सीनेशन अभियान तेजी से चल रहा है। भारत सरकार ने दिसंबर तक सभी भारतीयों का वैक्सीनेशन करने का लक्ष्य रखा है। आगरा में अब तक दस लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन लगी है। इनमें से केवल एक लाख 60 हजार लोगों को ही दोनों डोज लगी हैं। 16 जनवरी से शुरु हुए वैक्सीनेशन के हिसाब से अब तक आगरा में हर रोज औसतन 890 लोगों को दोनों डोज लग रही हैं। इस हिसाब से आगरा में सभी लोगों को वैक्सीन लगने में चार साल लग जाएंगी।

ऐसे तो एक साल में सिंगल डोज लगेगी

आगरा में बीते दिनों से वैक्सीनेशन में तेजी आई है। जुलाई के महीने में कुछ औसतन डेली 12 हजार लोगों का वैक्सीनेशन हो रहा है। इस रतार से भी यदि वैक्सीनेशन होगा तो भी 2022 के अंत तक आगरा के सभी लोगों का वैक्सीनेशन हो पाएगा। यदि अब तक हुए कुल वैक्सीनेशन के हिसाब से औसतन डेली 5762 लोगों को वैक्सीन लगी है। इस हिसाब से एक साल से अधिक समय में सभी लोगों को सिंगल डोज लग पाएगी। सभी को 84 दिन बाद वैक्सीन की दूसरी डोज लगती है। इस हिसाब से 2022 के अंत तक आगरा के सभी लोगों को वैक्सीन लग पाएगी।

उम्र के हिसाब से हुआ वैक्सीनेशन

18-44 वर्ष 524451

45-60 वर्ष 304760

60 वर्ष से अधिक 208072

वैक्सीन की खेप में भी दिक्कत

जून में आगरा में वैक्सीनेशन की रतार ने तेजी पकड़ी है। यहां पर ऑफिशियल वैक्सीनेशन साइट की संया 128 है। लेकिन इसमें से 70 से 90 साइट पर ही वैक्सीनेशन होता है। लेकिन जैसे ही वैक्सीन के स्टॉक में कमी आती है वैक्सीनेशन धीमा हो जाता है। जून के अंतिम तीन दिनों में कोविड वैक्सीनेशन बुरी तरह से प्रभावित रहा था। 28 व 29 जून को जनपद में केंद्रों पर वैक्सीनेशन बंद रहा था। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ। संजीव वर्मन ने बताया कि हम वैक्सीनेशन को तेजी कवर कर रहे हैं। टीकाकरण केंद्रों के अतिरिक्त हम स्पेशल कैंप लगाकर भी लोगों का वैक्सीनेशन कर रहे हैं। व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर भी अलग से सेंटर लगाकर वैक्सीन लगाई जा रही है, ताकि घर जो लोग डेली घर से बाहर जाते हैं वे जल्द से जल्द टीका लगवाकर सुरक्षित हो सकें।

16 जनवरी से शुरु हुआ था वैक्सीनेशन

06 माह से अधिक समय हो गया वैक्सीनेशन होते हुए

890 लोगों को औसतन डेली लग पा रही दोनों डोज

5762 लोगों को औसतन डेली लग पा रही सिंगल डोज

40 लाख से अधिक लोगों का होना है वैक्सीनेशन

इस हिसाब से चार साल में लग पाएगी सभी को दोनों डोज

लगभग 20 हजार लोगों के लग रही है वैक्सीन इन दिनों

1037283 लगीं टोटल डोज

877211 को लगीं सिंगल डोज

160072 को लगीं दोनों डोज

स्वास्थ्य विभाग द्वारा सरकार द्वारा मिले निर्देशों और गाइडलाइन का पालन करते हुए कोविड वैक्सीनेशन कार्यक्रम चल रहा है। तेजी वैक्सीनेशन कार्यक्रम चल रहा है।

डॉ.संजीव वर्मन, डीआईओ

Posted By: Inextlive