आगरा। आगरा कैंट का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। आगरा कैंट के सामने निर्माणाधीन पार्क को ठीक किया जाएगा। इसके पीछे रेलवे की मंशा है कि बाहर से आने वाले टूरिस्ट पैसेजर्स कैंट के प्रति आकíषत हों। साथ ही स्टेशन को ए कैटगरी का दर्जा प्राप्त है। बाहर से आने वाले पैसेजर्स एक अच्छी छवि लेकर आगरा से लौटें। इसके लिए मेन गेट पर फब्बारा लगाया जा चुका है।

होगा पार्क का सौन्दर्यीकरण

आगरा कैंट पर पार्क का सौन्दर्यीकरण होगा। इसके लिए पार्क में विभिन्न प्रकार के फूल के पौधे लगाए जाएंगे। जो पैसेंजर्स को अपनी ओर आकíषत करेंगे। इसके अलावा पैसेंजर्स के बैठने के लिए स्टील की बेंच डाली जाएगी। हालांकि अभी एक टिन शेड डाल दिया गया है। उसमें स्टीन की बेंच डाली गई है। स्टेशन पर राष्ट्रीय झंडा पहले से लगा हुआ है। जो कि आकर्षण का केन्द्र है। इसके अलावा आगरा कैंट स्टेशन को व‌र्ल्ड लेवल के रुप में विकसित किया जाएगा। सैलानियों की दृष्टि से कैंट स्टेशन को और भी आकर्षक बनाने के लिए सर्कुलेटिंग एरिया में ग्रीनरी पैच किया जाएगा। पाìकग के स्पेस को बढ़ाने के साथ लैंड स्केपिंग भी होगी।

बेतरतीबी ढंग से खड़े वाहनों को हटाया जाएगा

कैट स्टेशन रोड पर बेतरतीबी ढंग से ऑटो, टैक्सी, व अन्य वाहनों को हटाया जाएगा। स्टेशन के सामने आड़े-तिरछे खड़े वाहनों को देखकर सैलानियों की नजर में गलत छवि उभरती है। इसी को ध्यान में रखते हुए ऐसे वाहनों को स्टेशन के सामने से हटाया जाएगा।

ये व्यवस्था हो चुकी है लागू

सीसीटीवी

स्टेशन और पैसेंजर्सं की सुरक्षा व्यवस्था के लिए स्टेशन पर क्लोज सíकट सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं। इसमें कैंट पर 51 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं। इप क्लोज सíकट सीसीटीवी कैमरों के लिए कंट्रोल रुम बनाया जा चुका है। ये सीसीटीवी कैमरे इंटीग्रेटेड रिस्पांस मैनेजमेंट सिस्टम के तहत काम कर रहे हैं।

लिफ्ट की व्यवस्था

आगरा कैंट स्टेशन पर दिव्यांग पैसेजर्सं के लिए लिफ्ट की व्यवस्था की जा चुकी है। प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग तीन लिफ्ट लगी हुईं हैं।

पर्यटन सुविधा केंद्र

आगरा कैंट स्टेशन पर अक्टूबर 2010 में पर्यटन केन्द्र की शुरुआत की गई थी। इसमें ताज का दीदार करने आने वाले सैलानियों के मार्गदर्शन लिए है। इस केन्द्र से सैलानियों को शहर के ऐतिहासिक महत्व के अलावा उन्हें गाइड किया जाता है।

वाई-फाई की सुविधा

कैंट स्टेशन पर 25 दिसम्बर 2014 से पैसेंजर्स के लिए वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध है। इसकी समय सीमा 30 मिनट के निशुल्क मान्य है। इसके अलावा पैसेजर्स के लिए बैटरी चलित वाहन की सुविधा भी उपलब्ध है। इसको जून 2015 में शुरु किया गया था। प्लेटफॉर्म पर स्वचलित सीढिय़ों की भी व्यवस्था है।

आने वाले पैसेंजर्स को मेन गेट से एंट्री दी जाएगी। बाहर जाने के लिए प्लेटफॉम 6 के सामने स्टेशन से बाहर जाने को अलग से गेट बनेगा।

एसके श्रीवास्तव, डीसीएम रेलवे

Posted By: Inextlive