आगरा। भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाकर चुनाव लड़ने वाले नरेंद्र मोदी पीएम बन गए। सरकार को एक साल भी पूरा हो गया। लेकिन, लोगों को आज भी भ्रष्टाचार से आजादी नहीं मिल सकी। मोदी सरकार क्या भ्रष्टाचार पर लगाम लगा पाई? इस सवाल का जवाब ढ़ूंढा गया एक सर्वे के जरिए। आई नेक्स्ट की ओर से आगरा में एक सर्वे कराया गया। क्या रहे सर्वे के नतीजे, यह जानने के लिए पढि़ए आई नेक्स्ट की खास रिपोर्ट

लोगों ने माना कम हुआ भ्रष्टाचार

आई नेक्स्ट की ओर से कराए गए सर्वे के दौरान औसतन 17 परसेंट लोगों ने माना कि बहुत हद तक भ्रष्टाचार कम हुआ है। 41 परसेंट लोगों का मानना है कि भ्रष्टाचार में कुछ कमी तो आई है। 28 परसेंट लोगों ने कहा कि कोई असर नहीं हुआ है। वहीं, 14 परसेंट की राय में भ्रष्टाचार पर लगाम लगना असंभव है।

बहुत हद तक नहीं लेकिन कम तो हुआ ही है भ्रष्टाचार

आई नेक्स्ट ने जब सर्वे की प्रश्नावली प्रस्तुत की तो पुरुषों ने इसे झट से भर दिया। 16 परसेंट पुरुषों का कहना है कि बहुत हद तक भ्रष्टाचार कम हुआ है। 31 परसेंट ने माना कि भ्रष्टाचार में कुछ कमी तो आई है। 35 परसेंट का कहना है कि कोई असर नहीं हुआ। 18 परसेंट ने कहा कि असंभव लगता है। 18 परसेंट महिलाओं ने माना कि बहुत हद तक भ्रष्टाचार कम हुआ है। 62 परसेंट ने कहा कि भ्रष्टाचार में कुछ कमी तो आई है। 16 परसेंट ने कहा कि कोई असर नहीं हुआ है। चार परसेंट का मानना है कि असंभव लगता है।

स्टूडेंट्स

मोदी सरकार के एक साल के कार्यकाल के दौरान भ्रष्टाचार को लेकर जो काम हुआ उसके फेवर में स्टूडेंट्स भी हैं। 14 परसेंट का कहना है कि बहुत हद तक भ्रष्टाचार कम हुआ है। सबसे ज्यादा यानि 64 परसेंट ने कहा कि भ्रष्टाचार में कुछ कमी तो आई है। 14 परसेंट ने कहा कि कोई असर नहीं हुआ है। आठ परसेंट का मानना है कि असंभव है।

प्रोफेशनल्स

सर्वे के दौरान जब प्रोफेशनल्स से प्रश्नावली भरवाई गई तो उन्होंने भी अपनी राय खुलकर रखी। 18 परसेंट ने कहा कि बहुत हद तक भ्रष्टाचार कम हुआ है। 32 परसेंट का कहना है कि भ्रष्टाचार में कुछ कमी तो आई है। 36 परसेंट ने कहा कि कोई असर नहीं हुआ है। वहीं, 14 परसेंट ने माना कि असंभव है।

बिजनेसमैन

बिजनेस जगत के लोगों से जब सवाल किए गए तो भ्रष्टाचार को लेकर किए गए मोदी सरकार के प्रयासों पर राय प्रकट की। 14 परसेंट का कहना है कि बहुत हद तक भ्रष्टाचार कम हुआ है। 21 परसेंट ने कहा कि भ्रष्टाचार में कुछ कमी तो आई है। 43 परसेंट ने माना कि कोई असर नहीं हुआ है। 22 परसेंट ने कहा कि असंभव है।

हाउस वाइव्स

विभिन्न वर्गो में हुए इस सर्वे में आगरा की हाउस वाइव्स ने भी हिस्सा लिया। 15 परसेंट ने कहा कि बहुत हद तक भ्रष्टाचार कम हुआ है। 62 परसेंट ने माना कि भ्रष्टाचार में कुछ कमी तो आई है। 15 परसेंट ने कहा कि कोई असर नहीं हुआ है। 8 परसेंट ने माना कि भ्रष्टाचार पर लगाम लगाना असंभव है।

Posted By: Inextlive