स्टूडेंट्स मानते हैं, सरकार कर रही है काम
आगरा। पीएम नरेंद्र मोदी को केंद्र में सरकार बनाए एक साल पूरा हो चुका है। पीएम बनने से पहले उन्होंने शिक्षा में सुधार को लेकर पब्लिक से बड़े-बड़े वादे किए थे। शिक्षा को लेकर किए गए वादे पर मोदी सरकार कितना सफल हो सकी, यह जानने के लिए आई नेक्स्ट ने सर्वे कराया। क्या शिक्षा का स्तर और उसकी गुणवत्ता बढ़ाने में मोदी सरकार ने कोई काम किया है? इस सवाल का आगराइट्स ने दिया ऐसे जवाब
यह राय है पुरुषों की हां, सरकार काम कर रही है। यह कहने पुरुष हैं 38 परसेंट। इतने ही पुरुषों ने कहा कि कोई काम नहीं कर रही सरकार। 20 परसेंट ने माना कि कुछ स्तर तो सुधरा है। वहीं, महज चार परसेंट पुरुष ऐसे भी मिले, जिन्होंने माना कि भविष्य में सुधरने की उम्मीद बनी हुई है। महिलाओं की राय है डिफरेंटसर्वे के दौरान महिलाओं से भी राय ली गई। 17 परसेंट ने माना कि हां, सरकार काम कर रही है। 46 परसेंट का मानना है कि कोई काम नहीं हुआ है। 21 परसेंट ने राय रखी कि कुछ तो सुधार हुआ है। इन्हीं महिलाओं में से 16 परसेंट ऐसी भी हैं जिन्होंने माना कि भविष्य में सुधरने की उम्मीद है।
स्टूडेंट्ससबसे ज्यादा पॉजिटिव नजर आए स्टूडेंट्स। 50 परसेंट ने माना कि सरकार काम कर रही है। 21 परसेंट के मुताबिक कोई काम नहीं हुआ है। सात परसेंट ने कहा कि कुछ स्तर तो सुधरा है। 22 परसेंट मानते हैं कि भविष्य में सुधरने की उम्मीद बनी हुई है।
प्रोफेशनल इस सर्वे में तमाम प्रोफेशनल्स से भी राय ली गई। 32 परसेंट ने कहा कि हां, सरकार काम कर रही है। 50 परसेंट का कहना है कि कोई काम नहीं हुआ। 18 परसेंट का कहना है कि कुछ स्तर तो सुधरा है। जबकि कईयों को सुधार की उम्मीद नहीं हैं बिजनेसमैन सर्वे के दौरान बिजनेसमैन वर्ग से भी राय जानी गई। 29 परसेंट का कहना है कि हां, सरकार काम कर रही है। 43 परसेंट ने माना कि कोई काम नहीं हुआ है। 21 परसेंट इस फेवर में रहे कि कुछ स्तर तो सुधरा है। सात परसेंट ने कहा कि भविष्य में सुधरने की उम्मीद है। हाउस वाइव्ससर्वे में15 परसेंट ने माना कि हां, सरकार काम कर रही है। 38 परसेंट का कहना है कि कोई काम नहीं हुआ है। इतनी ही परसेंट हाउस वाइव्स का मानना हैं कि कुछ स्तर तो सुधरा है। वहीं, नौ परसेंट का कहना है कि भविष्य में सुधरने की उम्मीद है।