-भाजपा प्रदेशाध्यक्ष संग समन्वय समिति की बैठक

-कहा, संपर्क, संवाद, समन्वय का रखें ध्यान, कार्यकर्ताओं को मिले सम्मान

-पूछा, प्रशासन सुनवाई कर रहा है या नहीं, विकास की कैसी है गति

आगरा: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने शनिवार को समन्वय समिति की बैठक के दौरान क्षेत्र के विकास और संगठन के कार्यो की नब्ज टटोली। जनता, कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि और पदाधिकारियों के प्रति प्रशासन के रुख को जाना। भ्रष्टाचार को सहन न करने की नसीहत दी। वहीं, कार्यकर्ताओं का सम्मान बरकरार रखने के लिए लगातार संवाद और संपर्क बनाए रखने के निर्देश दिए। कोरोना संक्रमित कार्यकर्ता और उसके परिवार के प्रति संवेदनशील हाने की जरूरत बताई। संगठन के आगामी कार्यक्रमों में पूरे जोश से जुटने का आह्वान किया।

जनपदाें की कोर टीम पहुंची

सíकट हाउस के सभागार में दोपहर से शुरू हुई बैठक में एटा, कासगंज, मैनपुरी और फिरोजाबाद जनपद की कोर टीम के साथ प्रदेश अध्यक्ष ने बैठक की। उन्होंने ने शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर चर्चा की। सरकार के कार्यो को जनता तक पहुंचाने, योजनाओं का लाभ पात्रों को दिलाने पर जोर दिया। पदाधिकारियों ने कोरोना काल में संगठन द्वारा किए गए सेवा कार्य जिलावार गिनाए। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 14 से 20 सितंबर तक सेवा सप्ताह मनाया जाएगा। इसके तहत गोष्ठियां, स्वच्छता कार्यक्रम, पौधारोपण, रक्तदान, सेवा कार्य किए जाएंगे। 25 सितंबर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती से दो अक्टूबर गांधी जयंती तक बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। बैठक में ब्रजक्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, जनपद के अध्यक्ष, एक महामंत्री, विधायक, सांसद मौजूद रहे। बैठक की व्यवस्था ब्रजक्षेत्र कोषाध्यक्ष वीरेंद्र अग्रवाल, महामंत्री हेमेंद्र शर्मा ने संभाली।

----

तीन जनपदों की बैठक आज

प्रदेश अध्यक्ष रात्रि प्रवास आगरा में करेंगे। रविवार को मथुरा महानगर, जिला एवं फिरोजाबाद महानगर की बैठक होगी। शनिवार को सíकट हाउस में प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करने सांसद डॉ। एसपी सिंह बघेल, प्रदेश महामंत्री अंजुला सिंह माहौर, विजय शिवहरे, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, जितेंद्र वर्मा, महेश गोयल, पक्षालिका सिंह, पूर्व सांसद चौधरी बाबूलाल पहुंचे।

----

विधायक के घर पहुंच जताया शोक

विधायक रामप्रताप सिंह चौहान के पिता लोकतंत्र सेनानी योगेंद्र सिंह चौहान का पिछले दिनों देहांत हो गया था। प्रदेश अध्यक्ष ने बैठक से पहले गांधी नगर स्थित उनके आवास पर पहुंच शोक जताया। वह कमला नगर निवासी भाजपा नेता हरीचरन मुल्ला के आवास पर भी शोक जताने पहुंचे। हाल ही में उनकी पत्नी, बेटे का निधन हो गया था।

Posted By: Inextlive