दो जगह हुए भीषण हादसे से कई परिवारों में कोहराम मच गया. आगरा-जयपुर हाईवे पर कौरई टोल प्लाजा के पास शनिवार सुबह ओवरटेक करते ट्रक ने कार को चपेट में ले लिया. कार चालक सहित चार लोगों की मृत्यु हो गई. अजमेर का ये परिवार आगरा भ्रमण पर आ रहा था. मृतकों में एक ही परिवार के तीन सदस्य भी हैं. घायल पांच लोगों को एसएन इमरजेसी में भर्ती कराया गया है.

आगरा। (ब्यूरो)। घटना शनिवार की सुबह करीब छह बजे की है। अजमेर (राजस्थान) के थाना टाडग़ढ़ के गांव रूमगढ़ निवासी सगे भाई पैमाराम और हेमराज अपने परिवार के साथ आगरा घूमने आ रहे थे। ताजमहल देखने के बाद उनका गोरखपुर बाबा गोरखनाथ मंदिर और मेंहदीपुर बालाजी भी जाने का कार्यक्रम था। पैमाराम के पुत्र नैनाराम ने बताया कि यात्रा लंबी थी। इसलिए कार के लिए दो चालक प्रवीन और दीपक थे। दोनों गांव सारोठ जिला राजसमंद (राजस्थान) के रहने वाले हैं। कार को दीपक चला रहा था। प्रवीन उसके बराबर वाली सीट पर बैठा था। फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में जयपुर हाईवे पर कौरई टोल प्लाजा के पास पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने ओवरटेक करते समय कार को चपेट में ले लिया। कार में सवार लोगों में चीखपुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को बाहर निकाला। दुर्घटना के बाद ट्रक मौके से भाग गया। पुलिस के अनुसार सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है।

#Agra में ट्रक की चपेट में आने से चार लोगों की मौत और छह से ज्यादा घायल। शादी में शामिल होने के लिए पटना जा रहे थे। दूल्‍हा भी घायल। आगरा जयपुर हाइवे के भाडकोल मार्ग की घटना।#AgraNews pic.twitter.com/IZWLZiRapl

— inextlive (@inextlive) December 3, 2022
इनकी हुई मौत
- पैमाराम (70 वर्षीय)
- हेमराज (65 वर्ष)
- बहन तारा (35 वर्ष) पत्नी शंकरलाल
- प्रवीन (32 वर्ष)


ये हुए घायल
- नैनाराम पुत्र पैमाराज
- जगदीश पुत्र पैमाराम
- हेमराज की पत्नी नारायणी देवी
- लक्ष्मण पुत्र हेमराज
- लोकेश पुत्र रामपाल


कार में दोनों चालक सहित 11 लोग सवार थे। दुर्घटना में सगे भाइयों समेत चार लोगों की मृत्यु हो गई। मामले में अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है।
-सत्यजीत गुप्ता, एसपी पश्चिमी

ट्रैक्टर पर सवार थे
थाना मलपुरा के न्यू दक्षिणी बाईपास के उजरई पर भीषण हादसा हुआ। शमसाबाद निवासी किसान प्रमोद ट्रैक्टर में सवार थे। वह बाईपास से गुजर रहे थे। तभी बस ने चपेट में लिया। ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। किसान प्रमोद गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर ग्रामीण जुट गए। पुलिस पहुंच गई। घायल किसान को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ग्रामीणों ने लगाया जाम
हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने बाईपास पर जाम लगा दिया। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को किसी तरह समझाया। तब जाकर ग्रामीण सड़क से हटे। इस दौरान करीब आधा घंटे तक वाहनों की बाईपास पर कतार लगी रही। वाहन चालक परेशान रहे। कई बार जाम के भी हालात बन गए। पुलिस ने किसी तरह जाम खुलवाया।

Posted By: Inextlive