बादल और धूप की लुकाछिपी
आगरा। बादल और धूप के बीच बुधवार को लुकाछिपी चलती रही। गर्मी और उमस से लोग परेशान रहे, बारिश न होने से गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। दोपहर में तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
12 सितंबर तक बारिश की संभावना सुबह बादल छाने के बाद धूप निकल आई। दोपहर 12 बजे के बाद धूप तेज हो गई, कुछ देर के लिए बादल छाए। इसके बाद धूप निकल आई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि गुरुवार को बारिश हो सकती है। शुक्रवार शनिवार और रविवार को भी बारिश की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी। मैक्सिमम टेम्प्रेचर 32.8 डिग्री सेल्सियस मिनिमम टेम्प्रेचर 27.2 डिग्री सेल्सियस