आगरा: यूक्रेन के उप प्रधानमंत्री ओलेह उरुस्की ने मंगलवार को ताजमहल का दीदार किया। वो दोपहर तीन बजे ताजमहल पहुंचे। उरुस्की ने रायल गेट, सेंट्रल टैंक पर ताज दीदार की यादें संजोने को फोटोग्राफी कराई। गाइड ने उन्हें मुख्य मकबरे पर हो रही पच्चीकारी और शाहजहां द्वारा मुमताज की याद में ताजमहल की तामीर कराए जाने की जानकारी दी। करीब एक घंटे तक वो स्मारक में रुके और उसकी सुंदरता पर मुग्ध नजर आए।

4552 पर्यटकों ने देखा ताजमहल

मंगलवार को ताजमहल पर रविवार व सोमवार की अपेक्षा कम पर्यटक पहुंचे। मंगलवार को 4552 पर्यटकों ने स्मारक निहारा, जिनमें 464 बच्चे थे। 15 वर्ष तक के बच्चों पर स्मारकों में प्रवेश शुल्क लागू नहीं है और उन्हें कै¨पग से भी मुक्त रखा गया है। रविवार को 7581 और सोमवार को 5535 पर्यटक ताजमहल देखने पहुंचे थे। कै¨पग को पांच हजार से बढ़ाकर 10 हजार करने से पर्यटकों को राहत मिली है।

ताजमहल पर मंगलवार को आए पर्यटक

भारतीय वयस्क, 4062

भारतीय बच्चे, 464

विदेशी, 11

सार्क, 15

कुल, 4552

स्मारकों पर पर्यटकों की स्थिति

स्मारक, शनिवार, रविवार, सोमवार, मंगलवार

ताजमहल, 4525, 7581, 5535, 4552

आगरा किला, 1942, 1879, 1240, 1096

फतेहपुर सीकरी, 622, 632, 300, 424

सिकंदरा, 527, 445, 377, 317

एत्माद्दौला, 270, 157, 137, 123

मेहताब बाग, 585, 240, 167, 157

राम बाग, 92, 115, 118, 89

मरियम टाम्ब, 22, 24, 26, 32

Posted By: Inextlive