शहरी इलाकों में कई फीडरों पर चलेगा तकनीकी काम

17 से 21 नवंबर तक कई इलाकों में विद्युत आपूíत रहेगी ठप

आगरा। मंगलवार सुबह 9 बजे से शहर में टोरंट फीडर पर तकनीकी कार्य के चलते विद्युत आपूíत ठप रहेगी। शहर के विभिन्न एरियाज में 33 केवी और 11 केवी के फीडरों पर तकनीकी और रखरखाव कार्य के चलते 21 नवंबर तक शहर के विभिन्न इलाकों में विद्युत आपूíत ठप रहेगी। इसके लिए टोरंट पॉवर द्वारा फीडरों पर तकनीकी कार्य करने के लिए शिड्यूल तैयार कर लिया गया है। वहीं दूसरी ओर बीती रात हुई बारिश से शहर से लेकर देहात तक कई इलाकों में विद्युत आपूíत ठप रही। जो सोमवार रात आठ बजे तक रीस्टोर हो सके।

ये होगा काम

टोरंट पीआरओ ने बताया कि शहर में जिन फीडरों पर तकनीकी अपग्रडेशन और रखरखाव का कार्य किया जाना है। उनका शिड्यूल तैयार कर लिया गया है। इसमें पोल को दुरुस्त करने के अलावा झूलते हुए तारों को ठीक किया जाएगा।

- ट्रांसफॉर्मरों का ऑयल चेंज करने के निर्देश

- टीम गठित कर नियमित मॉनीटरिंग।

- ज्वाइंट फॉल्ट चेक किए जाएंगे।

- केबिल बक्सा को चेक कर केबिल को बदला जाएगा।

- फॉल्ट और केबिल ज्वाइंटों पर जो कार्बन लगा होता है, उसको ठीक किया जाएगा।

- रेड प्वाइंट को चेक किए जाएंगे।

- ट्रांसफॉर्मरों को बैलेंस बनाकर रखा जाएगा।

-

इन इलाकों में रहेगी विद्युत आपूíत बाधित

17 नवंबर 2020

-सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक 33 केवी कमलानगर फीडर पालीवाल पार्क

-सुबह 9.30 बजे से 2.30 बजे तक 33 केवी। शहीद नगर, 11 केवी सíकट हाउस फीडर

18 नवंबर 2020

-सुबह 9.00 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक 33 केवी संजय प्लेस, 11 केवी फीडर प्रोफेसर कॉलोनी

-सुबह 10.30 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक 33 केवी तोता का ताल, 11 केवी फीडर मदिया कटरा प्रभावित

19 नवंबर 2020

- सुबह 9 बजे से 2.30 बजे तक 33 केवी। शाह टॉकीज 11 केवी फीडर नेहरुनगर प्रभावित

- सुबह 9.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक 33 केवी फीडर ग्वालियर रोड, 33 केवी फीडर गोपालपुरा, नगला पदमा प्रभावित

- सुबह 10.30 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक 33 केवी शाहगंज फीडर, 11 केवी फीडर प्रतापनगर

20 नवंबर 2020

-सुबह 9 बजे से 2.30 बजे तक 33 केवी। फीडर दयालबाग, 11केवी शमसाबाद रोड फीडर प्रभावित रहेगा।

- सुबह 10.30 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक 33 केवी। फीडर गुरु का ताल, 11 केवी फीडर फ्रेन्ड्स गार्डन प्रभावित

- इसके अलावा 20 नवंबर को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत रोड का चौड़ीकरण किया जा रहा है। इसके चलते 33 केवी बमरौली कटरा से पोषित 11 केवी फीडर श्रीजीनगर की बिजली आपूíत सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्रभावित रहेगी।

- 21 नवंबर 2020 को शहर में बिजली आपूíत प्रभावित रहेगी।

बारिश से 26 घंटे ठप रही विद्युत आपूíत

बीती रात हुई झमाझम बारिश से शहर देहात में कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। इसमें ग्वालियर रोड स्थिति बाद फीडर से 5 सब स्टेशन 26 घंटे बाद रीस्टोर हो सके। इस बारे में डीवीवीएनएल के एक्सईएन हरीश बंसल ने बताया कि बारिश के बाद जगनेर, खेरागढ़, समेत अन्य फीडर प्रभावित हुए थे। कुछ को कुछ देर बाद रीस्टोर कर दिया गया था, जहां फॉल्ट था, उनको रीस्टोर करने में टाइम लग गया। वहीं शहर में शाहगंज, सिकंदरा पीपी नगर, केके। नगर में देर रात तक आपूíत प्रभावित रही। इसके अलावा एत्मादपुर, किरावली, सैंया, में आपूíत प्रभावित रही।

बिजली के नेटवर्क पर एक नजर

161 सब स्टेशन देहात में

41 सब स्टेशन टोरंट की सीमा क्षेत्र में

21 विद्युत सब स्टेशन ऑटोमेटिक सिस्टम के तहत कार्यरत

27 विद्युत सब स्टेशन आपस में कनैक्ट हैं। अनमेंड हैं

33 केवी के 41 फीडर शहर में

11 केवी के 3600 फीडर

- शहर में लगभग 4.50 लाख टोरंट उपभोक्ता

- 27 स्टेशन स्काडस सिस्टम से कनैक्ट हैं।

जनपद की स्थिति पर एक नजर

कमर्शियल उपभोक्ता: 13,800

छोटी इंडस्ट्रीज: 2587

बड़ी इंडस्ट्रीज: 525

कोल्ड स्टोर: 270

- नोट: विगत महीनों में इसमें इजाफा हुआ है

रखरखाव का कार्य किया जाता है। बिजली आपूर्ति बंद होने की सूचना उपभोक्ताओं को पूर्व में दे दी गई है।

भूपेन्द्र सिंह, पीआरओ टोरंट

Posted By: Inextlive