आगरा में कपड़ों का कलर कर बेची जा रही मटर
- एफएसडीए टीम की कार्रवाई में खुलासा
- बोदला मंडी से नष्ट कराई 200 किलो मटरआगरा। मटर का प्रयोग लोगों के लिए घातक साबित हो सकता है। विक्रेता मटर पर कपड़ों में उपयोग होने वाले कलर करके बाजार में बेच रहे हैं। गुरुवार को खाद्य सुरक्षा व औषधि विभाग की टीम ने बोदला सब्जी मंडी में मटर विक्रेता विष्णु के ठेले छापा मारा। अधिकारियों ने इसकी जांच की तो करीब 200 किलो मटर कलर हुई पाई गई। टीम ने इस मटर को नष्ट करा दिया। विष्णु मटर को कई क्षेत्रों की दुकानों पर सप्लाई करता था। वह इस मटर को चालीस रुपए किलो बेच रहा था। अधिकारियों के अनुसार विक्रेता मटर में कपड़ों में प्रयोग होने वाले कलर से खराब मटर को कलर करता था। वह इसे दो महीने से सप्लाई कर रहा था। सहायक आयुक्त विनीत कुमार ने बताया कि ढकेल और ड्रम में रखी मटर को नष्ट करा दिया गया। इस दौरान जिला अभिहित अधिकारी डॉ। श्वेता सैनी समेत कई फूड इंस्पेक्टर मौजूद रहे।
इतना घातक हैइसका सेवनकपड़ों में प्रयोग होने वाले कलर के सेवन से कैंसर हो सकता है। किडनी, लीवर, आंत खराब हो जाती है। इसके शिकार व्यक्ति को कुछ समय के बाद प्रभाव का पता चलता है।