तीन करोड़ से भरे जाएंगे सड़कों के गड्ढे
- पीडब्ल्यूडी विभाग का दावा, गड्ढे भरने का काम शुरू
- कुल 520 स्थानों पर किया जा रहा है काम - अफसरों का दावा जल्द पूरा कर लिया जाएगा कामआगरा। जिले में सड़क के गड्ढे भरने के लिए शासन से 3 करोड़ का बजट मुहैया हो गया है। पूरे जिले में पीडब्ल्यूडी के तहत तीनों सेक्शन में 520 रोड को चिह्नित किया गया है। इस बारे में पीडब्ल्यूडी के प्रान्तीय खंड के एक्सईएन जीएस वर्मा ने बताया कि पूरे जिले में 520 रोड को चिह्नित किया गया है। इसमें 1982.09 किमी। रोड को दुरुस्त किया जाना है। इसमें 1166.03 किमी रोड में गड्ढे भरे जाने है। इन पर काम शुरू कर दिया गया है। अभी तक 170.23 किमी। रोड के गड्ढे भरे जा चुके हैं। अन्य को जल्द ही पूरा किया जाएगा। मौजूदा समय में तेजी से काम चज रहा है। बजट के लिए भी शासन को मांग भेजी गई है।
किस सेक्शन में कितना काम प्रान्तीय खंड आगरा - कुल रोड की संख्या- 218 - कुल रोड की लम्बाई- 786.39 किमी। - गड्ढायुक्त रोड की लम्बाई- 483.10 किमी। - गड्ढामुक्त किए गए रोड की लम्बाई- 67.73 किमी। - कुल बजट का आवंटन- 86.20 लाख - अतिरिक्त आवंटन की मांग- 123.36 लाख लोक निर्माण विभाग खंड- 1- कुल रोड की संख्या- 146
- कुल रोड की लम्बाई- 584.65 किमी। - गड्ढायुक्त रोड की लम्बाई- 344.06 किमी। - गड्ढामुक्त किए गए रोड की लम्बाई- 83.76 किमी। - कुल बजट कर आवंटन- 81.50 लाख - अतिरिक्त आवंटन की मांग- 120.53 लाख लोक निर्माण विभाग खंड-2 - कुल रोड की संख्या- 156 - कुल रोड की लम्बाई- 611.06 किमी। - गड्ढायुक्त रोड की लम्बाई- 338.88 किमी। - गड्ढामुक्त किए गए रोड की लम्बाई-92.18 किमी। - कुल बजट का आवंटन- 21.00 लाख - अतिरिक्त आवंटन की मांग- 110.08 किमी। जिले की स्थिति पर एक नजर - कुल रोड 520 - कुल रोड की लम्बाई- 1982.09 किमी। - कुल गड्ढायुक्त रोड की लम्बाई- 1166.03 किमी। - कुल गड्ढामुक्त किए गए रोड की लम्बाई- 170.23 किमी। - कुल बजट का आवंटन- 262.14 करोड़ - कुल अतिरिक्त बजट की मांग- 353.97 सड़कों की स्थिति पर एक नजर विभाग कुल रोड पीडब्ल्यूडी 1796.704 किमी।मंडी समिति 134.56 किमी।
नगर निगम 116.05 किमी। एडीए 6.21 किमी। प्रधानमंत्री 22 किमी। सिंचाई विभाग 58.22 किमी।