समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल गठबंधन ने आगरा में पांच सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है. दो सीटें सपा के खाते में आई हैैं तो तीन सीटें रालोद के खाते में आई हैैं. आगरा कैंट से कुंवर चंद वकील और बाह से मधुसूदन शर्मा को सपा से टिकट मिला है.


आगरा. समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल गठबंधन ने आगरा में पांच सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। दो सीटें सपा के खाते में आई हैैं तो तीन सीटें रालोद के खाते में आई हैैं। आगरा कैंट से कुंवर चंद वकील और बाह से मधुसूदन शर्मा को सपा से टिकट मिला है। आगरा देहात से महेश कुमार जाटव, फतेहपुर सीकरी से ब्रजेश चाहर, खेरागढ़ से रौतान सिंह को रालोद का प्रत्याशी घोषित किया गया है। रालोद के प्रदेश प्रवक्ता कप्तान सिंह चाहर ने प्रत्याशियों की सूची जारी करने पर हर्ष व्यक्त किया।

पांच सीटों पर घोषित प्रत्याशीआगरा कैंट- कुवंर सिंह वकील- सपाआगरा देहात- महेश कुमार जाटव- रालोदफतेहपुर सीकरी- ब्रिजेश चाहर- रालोदखेरागढ़- रौतान सिंह- रालोदबाह- मधुसूदन शर्मा- सपा

Posted By: Inextlive