आगरा. दूधिया संगरमर से लिपटा ताजमहल दुनिया के ख्वाबों में बसता है. लेकिन दुनिया के पहले अजूबे ताजमहल की सिटी में टूरिस्ट रुकते ही नहीं हैैं.ज्यादातर विजिटर्स ताज देखने के बाद या तो वापस दिल्ली चले जाते हैैं या फिर आगे घूमने जयपुर निकल जाते हैैं. जबकि इस शहर में ताज के अलावा और कु छ भी है. आखिर क्यों नहीं रुकते विदेशी मेहमान हमारी सिटी में ये एक सोचने वाली बात है.


लालकिला भी है वल्र्ड हेरिटेज सिटी में ताज के अलावा लालकिला भी वल्र्ड हेरिटेज मान्युमेंट साइट है.  जहां यमुना नदी के एक किनारे ताजमहल है तो दूसरे किनारे आगरा का लाल किला बना हुआ है। किले का ज्यादातर काम रेड स्टोन से हुआ है.जो बहुत आकर्षक लगता है। अट्रैक्टिव है सीकरीताज और किले के अलावा आगरा में तीसरा वल्र्ड हेरिटेज मॉन्युमेंट फतेहपुर सीकरी है। सिटी से पैैंतीस किमी की दूरी पर स्थित इस मॉन्युमेंट को देखने के लिए विदेशी मेहमान आते हैैं। मान्यता है कि फतेहपुर सीकरी के अंदर स्थित शेख सलीम चिश्ती की दरगाह पर धागा बांधकर मांगी गई मुराद जरूर पूरी होती है। गवर्नमेंट करे प्रचार तो बने बात


होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश चौहान कहते हैैं गवर्नमेंट के लेवल से सिर्फ ताजमहल का ही प्रचार किया जाता है। बाकी अन्य दोनों वल्र्ड हेरिटेज मान्युमेंट्स का प्रचार-प्रसार नहीं किया जाता है। यही वजह है कि ताज के कम्पेरिजन में आगरा किला और फतेहपुर सीकरी विजिट करने वाले टूरिस्ट की संख्या कम है। वहीं बृज मंडल हेरिटेज कन्जरवेशन सोसाइटी के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा कहते हैैं कि प्रॉपर प्लानिंग से ही सिटी में टूरिस्ट का नाइट स्टे बढ़ सकता है।  टेन परसेंट ही रुकते हैैं यहां

आगरा विजिट के लिए आने वाले टूरिस्ट्स में से तकरीबन 10 परसेंट ही आगरा में स्टे करते हैैं। बाकी टूरिस्ट या तो नाइट स्टे करने वापस दिल्ली चले जाते हैैं या फिर जयपुर विजिट के लिए आगे बढ़ जाते हैैं। जिसकी वजह से कुछ एक होटल्स को छोड़कर ज्यादातर टूरिस्ट का वेट ही करते   रहते हैैं। फैसिलिटीज नहीं टूरिस्ट के लिएसोशल और कल्चरल एक्टिविस्ट श्रवण कुमार कहते हैैं आगरा में पानी, टॉयलेट आदि बेसिक फैसिलिटीज का अभाव है। इंफ्रास्ट्रक्चर के नाम पर यहां टूटी-फूटी सड़कें हैैं। गंदगी की वजह से आगरा पहले से ही काफी बदनाम है। नतीजा यह होता है कि  दिल्ली के होटल्स में रूम लेने के बाद टूरिस्ट वहीं टैक्सी लेकर ही आगरा आता है। रही बची कसर यमुना एक्सप्रेसवे ने पूरी कर दी है। इस रोड की वजह से आगरा का रास्ता महज 2-3 घंटे का ही रह गया है। नतीजा, टूरिस्ट यहां ताज घूमने के बाद तुरंत ही दिल्ली वापस चला जाता है। एक नजर टूरिज्म पर - होटल्स  करीब 450- रेस्टोरेंट करीब 600- वल्र्ड हेरिटेज मॉन्युमेंट  3- एम्पोरियम लगभग    200मुनज्जर अली, वरिष्ठ संरक्षण सहायक ताज

आगरा आने वाले टूरिस्ट सबसे ज्यादा ताजमहल ही देखते हैैं। बाकी मॉन्युमेंट्स को देखने के लिए कम टूरिस्ट जाते हैैं। ज्यादातर टूरिस्ट ताज देखने के बाद ही यहां से वापस चले जाते हैैं। दिनेश कुमार सिंह, रीजनल टूरिज्म ऑफिसर टूरिज्म डिपार्टमेंट की ओर से तो हर मॉन्मुमेंट्स के बारे में जानकारी उपलब्ध कराने की कोशिश की जाती है। अगर टूरिस्ट ताज ही देखना चाहते हैैं तो क्या किया जा सकता है? ये भी मान्युमेंट्स हैैं सिटी में - एत्माद्दौला (बेबी ताज) - सिकंदरा स्थित अकबर टॉम्ब - मरियम टॉम्ब - दयालबाग - चीनी का रोजा - चौसठ खंभा - ग्यारह सीढ़ी- पत्थर घोड़ा- झुनझुन कटोरा- रोमन कैथेलिक सिमेट्री आदि  ताजमहल घूमने आने वाले टूरिस्ट.ईयर           2009     इंडियन    फॉरेनर ताजमहल   2970221   570553किला      1447226    383025सीकरी     303191     1792912010       इंडियन    फॉरेनर ताजमहल   4161228  623964किला       1437513  339146सीकरी       330941  2143912011       इंडियन    फॉरेनर ताजमहल   4733666   689897किला       1609386   295847सीकरी      435559     2397302012      इंडियन    फॉरेनर ताजमहल   5336645  792261किला      1716858   300234सीकरी      484807    2759352013     इंडियन    फॉरेनर ताजमहल  766713  130665किला     267547   32320सीकरी    54106    29259(ईयर 2013 का डाटा अगस्त तक का है। सोर्स एएसआई)

Posted By: Inextlive