2019 में मिलेंगी 23 छुट्टियां
31 छुट्टियां हैं निर्बधित, नए साल का हॉलीडे कैलेंडर हुआ जारी
PRAYAGRAJ: नए साल में राज्य कर्मचारियों को छुट्टियों के कई पैकेज मिल रहे हैं। वे भी तीन से चार दिन तक के। शिवरात्रि, जन्माष्टमी, दशहरा और दीपावली पर छुट्टियों का खास योग बन रहा है। नए साल में राज्य कर्मचारियों को पूरे साल 23 सरकारी छुट्टियां मिलेंगी। 23 छुट्टियां निर्बधित हैं। जारी किया गया कैलेंडर प्रदेश सरकार ने 2019 के लिए छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। राज्य कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को साल भर में 23 सार्वजनिक अवकाश मिलेंगे। नए वर्ष के कैलेंडर में न तो कोई नया अवकाश जोड़ा गया है और न ही हटाया गया है। तो बन जाएगा पैकेजमहापुरुषों की जयंती को निर्बधित अवकाश में शामिल किया गया है। महाशिवरात्रि चार मार्च सोमवार को है। 5 डे वर्किंग आफिस के कर्मचारी शनिवार और रविवार अवकाश के साथ तीन दिन की छुट्टी का आनंद ले सकेंगे। एक दिन की छुट्टी के साथ दो दिन की कई छुट्टियां मिल रही हैं। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस, 13 अप्रैल रामनवमी, 18 मई को बुद्ध पूर्णिमा शनिवार को पड़ेगा।
23 सरकारी आवास गणतंत्र दिवस 26 जनवरी शनिवार महाशिवरात्रि 4 मार्च सोमवार होलिका दहन 20 मार्च बुधवारहोली 21 मार्च गुरुवार
राम नवमी 13 अप्रैल शनिवार
डा। भीमराव अंबेडकर जयंती 14 अप्रैल रविवार महावीर जयंती 17 अप्रैल बुधवार गुड फ्राइडे 19 अप्रैल शुक्रवार बुद्ध पूर्णिमा 18 मई शनिवार ईद उल फितर 5 जून बुधवार ईद उल जुहा 12 अगस्त सोमवार स्वतंत्रता दिवस और रक्षा बंधन 15 अगस्त गुरुवार जन्माष्टमी 23 अगस्त शुक्रवार मोहर्रम 10 सितंबर मंगलवार महात्मा गांधी जयंती 2 अक्टूबर बुधवार दशहरा महानवमी 7 अक्टूबर सोमवार दशहरा विजयादशमी- 8 अक्टूबर मंगलवार दीपावली 27 अक्टूबर रविवार गोवर्धन पूजा 28 अक्टूबर सोमवार भैया दूज 29 अक्टूबर मंगलवार बारावफात 10 नवंबर रविवार गुरुनानक जयंती 12 नवंबर मंगलवार क्रिसमस डे 25 दिसंबर बुधवार