- जिला पंचायत की सदन में पुरुषों से संख्या में कम होंगी 16 महिला सदस्य

- इस बार जिला पंचायत में 50 पुरुष सदस्य होंगे शामिल

PRAYAGRAJ: जनपद की सबसे बड़ी सदन जिला पंचायत में इस बार 34 महिलाएं अपने क्षेत्र का नेतृत्व करेंगी। हालांकि पुरुषों सदस्यों की संख्या इनसे कुछ अधिक है। जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव में हुई इन महिलाओं की जीत उनमें बढ़ती नेतृत्व क्षमता का परिचायक है। इस सदन में अबकी पुरुष सदस्यों की संख्या 50 होगी। मतलब यह कि महिला सदस्यों के मुकाबले 16 पुरुषों की संख्या अधिक होगी।

नगर निगम में शामिल हुई 08 सीट

पंचायत चुनाव 2015 में जिला पंचायत सदस्यों की कुल सीट 92 थी। शहर के विस्तार में 08 सीटें कटकर नगर निगम में शामिल हो गई। इस तरह मौजूदा समय में जिला पंचायत की कुल 84 सीटें ही शेष रहीं। जिन पर चुनाव कराया गया। इन 84 सीटों पर पंचायत चुनाव में कुल 1457 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। हर सीट पर जीत के लिए एक-एक वोट को लेकर प्रत्याशी जूझते रहे। मतगणना बाद हर जीते हुए प्रत्याशियों का चेहरा साफ हुआ। सीट के अनुपात में कुल 84 प्रत्याशी जीत कर सामने आए। इन 84 विजयी प्रत्याशियों में महिला सदस्यों की संख्या 34 रही। जबकि विजयी पुरुष प्रत्याशियों की तादाद 50 है। मतलब यह कि जनपद की सबसे बड़ी पंचायत में इस बार महिला सदस्यों के सापेक्ष 16 पुरुष सदस्य अधिक होंगे। जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव जीत चुकीं 34 महिलाओं ने यह साबित कर दिया कि उनमें नेतृत्व क्षमता की ताकत भी तेजी से बढ़ रही है।

पीएचडी करके अल्पना चलीं सियासी राह

- वार्ड प्रतापपुर प्रथम की अनारक्षित सीट से चुनाव जीतने वाली बृज कुमारी ने नामांकन के वक्त शैक्षिक योग्यता में अन्य फिल किया है।

- वार्ड धनूपुर प्रथम से अनारक्षित से जीतने वाली बबिता देवी परास्नातक हैं। हंडिया तृतीय से मालती यादव स्नातक, सैदाबाद द्वितीय से हसीना बानो भी हाईस्कूल, सैदाबाद तृतीय की अन्य पिछड़ा वर्ग महिला सीट से जीतीं बबिता यादव हाईस्कूल, सैदाबाद चतुर्थ की रेखा भारतीया स्नातक, सैदाबाद पंचम से अंजली यादव निरक्षर हैं। - बहादुरपुर प्रथम की संगीता सरोज इंटर तक पढ़ी हैं। बहादुरपुर चतुर्थ सुमित्रा देवी निरक्षर हैं। सहसों द्वितीय से संगीता अपनी शिक्षा में अन्य दर्शायी हैं। बहरिया प्रथम से राज कुमारी स्नातक हैं।

- होलागढ़ प्रथम की अल्पना यादव पीएचडी कर रखी हैं। जबकि होलागढ़ द्वितीय शकुंतला देवी व होलागढ़ तृतीय से चुनाव जीत कर आई रश्मि पांडेय की शिक्षा स्नातक है।

- श्रृंगवेरपुर धाम प्रथम से प्रेमकली की प्राइमरी तक की शिक्षा ग्रहण की हैं। इस तरह दो सदस्य प्राइमरी बाकी की महिला विजयी महिला सदस्य स्नातक व इंटर एवं हाई स्कूल तक की शिक्षा ग्रहण की हैं।

Posted By: Inextlive