- कुंदन गेस्ट हाउस के पास की घटना, रिश्तेदार को छोड़ने गए थे घर

ALLAHABAD:

बेखौफ बदमाशों ने शुक्रवार रात जार्जटाउन पुलिस स्टेशन एरिया के टैगोर टाउन में दुकानदार की बाइक तमंचे की नोक पर लूट ली। दुकानदार रात में प्रयाग स्टेशन अपने रिश्तेदार को ड्राप करने के बाद वापस लौट रहा था। रात में ही उन्होंने पुलिस को खबर दी और जार्जटाउन पुलिस स्टेशन में दो अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी।

हाशिमपुर के हैं रहने वाले

लूट जार्जटाउन पुलिस स्टेशन एरिया के हाशिमपुर के रहने वाले रजत केसरवानी के साथ हुई। रजत की किराने की दुकान है। वह शुक्रवार रात अपने एक रिश्तेदार को प्रयाग स्टेशन पर छोड़ने गए थे। रजत के मुताबिक वह घर की और लौट रहे थे। रात करीब 12.30 बजे के आसपास कुंदन गेस्ट हाउस के पास दो युवकों ने उनको रोक लिया। वह कुछ समझ पाते कि एक युवक ने उनके सिर पर तमंचा तान दिया। तमंचे की नोक पर उनको बाइक से उतारा गया। दूसरा युवक बाइक पर सवार हो गया। बदमाशों ने उनको पीटा भी और धक्का देकर भाग निकले। रजत भागकर पुलिस के पास पहुंचे लेकिन लुटेरों के बारे में कोई सुराग नहीं मिल सका। रात में ही अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी गई।

Posted By: Inextlive