फूलपुर में मुरझाया कमल
-फूलपुर उपचुनाव में आगे होने के बाद सपा से हार गई भाजपा
-चौथे पायदान पर रही कांग्रेस, पूर्व सांसद अतीक तीसरे स्थान पर 22 प्रत्याशी मैदान में थे 11 मार्च को हुई थी वोटिंग 37 फीसदी पड़े थे वोट टॉप फोर जीते नागेंद्र सिंह पटेल सपा 342922 हारे कौशलेंद्र सिंह भाजपा 283462 जीत-हार का अंतर- 59, 460 नंबर 3. अतीक अहमद निर्दल 48094 नंबर 4. मनीष मिश्रा कांग्रेस 3021 कुल पड़े वोट 730456 नोटा 2724 इनवैलिड वोट 156ALLAHABAD: करीब चार साल पहले लोकसभा चुनाव में फूलपुर में खिला कमल, उपचुनाव में मुरझा गया। सपा ने 59 हजार से अधिक वोटों के अंतर से वोटों से इस सीट पर कब्जा जमाया। इस उपचुनाव में सपा को बसपा का समर्थन भी मिला हुआ था। जीत की खुशी में सपाइयों ने सड़कों पर जमकर होली खेली। वहीं भाजपाई हार से मायूस नजर आए। गौरतलब है कि यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य 2014 आम चुनाव में फूलपुर से सांसद चुने गए थे।
पहले राउंड से बनाई बढ़त सुबह आठ बजे मुंडेरा मंडी में मतगणना शुरू होने के बाद पहले राउंड से सपा प्रत्याशी ने भाजपा पर बढ़त बनाई जो अंतिम राउंड तक जारी रही। हालांकि, बीसवां राउंड खत्म होते-होते लोगों को सपा की जीत निश्चित लगने लगी थी लेकिन शाम पांच बजे के बार जिला निर्वाचन अधिकारी सुहास एलवाई ने सपा प्रत्याशी नागेंद्र सिंह पटेल के जीत की औपचारिक घोषणा की। इसके बाद सपाइयों के चेहरे खुशी से खिल उठे। चौथे नंबर पर गई कांग्रेस, अतीक का जलवा उपचुनाव में सपा व बसपा का गठबंधन पहले नंबर पर रहा तो भाजपा को दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। जबकि कांग्रेस चौथे स्थान पर रही। तीसरे नंबर पर रहे फूलपुर से पूर्व सांसद और निर्दलीय प्रत्याशी अतीक अहमद रहे। उन्हें 48 हजार से अधिक वोट मिले। नाम पार्टी कुल मिले वोट नागेंद्र सिंह पटेल सपा 342922 कौशलेंद्र सिंह भाजपा 283462अतीक अहमद निर्दलीय 48094
मनीष मिश्रा कांग्रेस 3021 डॉ। नीरज दूसरी आजादी आंदोलन 4276 सर्वेश 4000 डॉ। रमेश प्रकाश वर्मा 3073 राजेंद्र प्रसाद 3031 कन्हैया लाल 3021 कमला प्रसाद 929 गणेशजी त्रिपाठी 1050 डीडी गुप्ता 809 रईस अहमद खान 1517 रमेश कुमार 1298वरुण देव पाल 1661
शमशेर बहादुर पटेल 1434 सुधा पटेल 1157 सुरेश चंद्र उपाध्याय 1457 अशोक कुमार 2100 राजेश यादव 1421 राम मनोहर सिंह 529 रिजवान नीवा 1138 नोटा 2724 इनवैलिड वोट 156 कुल पड़े वोट 730456 बॉक्स-1 पोस्टल बैलेट से पड़े 621 वोटचुनाव के दौरान पोस्टल बैलेट के जरिए कुल 621 वोट डाले गए। इसमें सर्वाधिक वोट भाजपा के कौशलेंद्र सिंह को 279 मिले। वहीं सपा के नागेंद्र प्रताप सिंह को 126 वोट से संतोष करना पड़ा। कांग्रेस के मनीष मिश्रा को 19 वोट दिए गए। कर्मचारियों ने चार वोट नोटा को दिए। इस तरह कुल 621 वोट में से 156 वोट अवैध घोषित किए गए। तीसरे स्थान पर रहे अतीक अहमद को सात वोट मिले।
बॉक्स-2 बबुआ और बुआ को दिया जीत का श्रेय जीत के बाद सपा प्रत्याशी ने अपनी जीत का श्रेय सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती को दिया। उन्होंने कहा कि पिछला चुनाव भाजपा अपनी जुमलेबाजी के चलते जीत गई थी। इस बार जनता ने उसे आइना दिखा दिया है। मीडिया से बातचीत में नागेंद्र पटेल ने कहा कि पूर्व सीएम अखिलेश यादव के विकास के कार्यो को जनता पसंद कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि बचे हुए नौ माह के कार्यकाल में जितना संभव होगा वह विकास करेंगे। कहा कि सपा को समर्थन देने वाले 13 अन्य दलों का आभार जताया। साथ ही 2019 लोकसभा चुनाव में पार्टी की रणनीति भविष्य में तय की जाएगी। बॉक्स नोटा का रहा बेहतर प्रदर्शन चुनाव मे वोटिंग भले ही महज 37 फीसदी रही हो लेकिन नोटा के प्रति वोटर्स का नजरिया लगातार बदल रहा है। इस चुनाव में नोटा को 2724 वोट मिले। 22 प्रत्याशियों में अकेले नोटा दसवें पायदान पर रहा। मीडिया के डर से भागे निर्वाचित सांसद शाम 4 बजे के बाद सपा प्रत्याशी नागेंद्र सिंह पटेल सर्टिफिकेट के इंतजार में थे तभी मीडिया ने उनको घेर लिया। इससे पहले कि नागेंद्र बात करते, सपा के नेताओं ने उन्हें बिना विनिंग सर्टिफिकेट मीडिया से बातचीत करने पर रोका। इस पर तेजी से मीडिया से बचकर भागे लेकिन आगे जाकर फिर पत्रकारों ने उन्हें घेर लिया। यह नजारा देख रहे तमाम अधिकारियों व पुलिस के जवानों की हंसी छूट गई। इस बीच मुंडेरा मंडी के बाहर सपा समर्थकों और अर्द्धसैनिक बलों के बीच झड़प भी हुई। सपा समर्थक अपनी जीत को लेकर अति उत्साहित हो गए, जिस पर पुलिस व प्रशासन को उन्हें रोकना पड़ा।