धूमनगंज एरिया में देर रात हुई घटना से सनसनी

धूमनगंज एरिया में स्थित सैनिक कालोनी में स्थित सैनिक मिष्ठान भंडार के सामने रहने वाले फौजी ने घर के भीतर खुद को गोली मार ली। यह घटना देखकर आसपास के लोग सन्नाटे में आ गए। जब तक पुलिस पहुंचती और उसे अस्पताल ले जाने के बारे में सोचा जाता वह दम तोड़ चुका था। मौके पर पहुंची पुलिस मृतक का डिटेल और घटना के कारण का पता लगाने में जुटी थी।

घटना रात करीब दस बजे के करीब की है। मृतक का नाम आदित्य द्विवेदी बताया गया है। वह सैनिक कालोनी में रहता था। करीब चालीस साल का आदित्य एक साल पहले ही फौज से रिटायर होकर घर आया था। उसने यह कदम उठाया क्यों? देर रात तक इसका पता नहीं चल सका था। पुलिस का कहना था कि पारिवारिक विवाद या बच्चों को लेकर तनाव कारण हो सकता है। देर रात तक यह भी स्पष्ट नहीं था कि उसने खुद गोली मारी या किसी ने मार दी।

Posted By: Inextlive