आधा दर्जन लोग हादसों में हुए घायल
pratapgarh@inext.co.in
PRATAPGARH (21 Nov): जनपद में अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। उपचार के लिए सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी अस्पताल में भर्ती नगर कोतवाली क्षेत्र के भंगवा गांव निवासिनी मीरा देवी(28)पत्नी दिनेश कुमार हादसे में घायल हो गई। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी तरह कोतवाली क्षेत्र के पटखौली नगर निवासी विकास (16) पुत्र मुन्ना, सोनावां गांव निवासिनी सुमन देवी (24) पत्नी मोहनलाल, देवसरा थाना क्षेत्र के विजय श्रीवास्तव, रानीगंज क्षेत्र के पूरे कल्याण गांव निवासी मो। मांधाता में भी हुआ हादसा सलमान (17) पुत्र नसीम अली, देवसरा थाना क्षेत्र के भगेसरा गांव निवासी श्याम शंकर शुक्ल (55) व मांधाता थाना क्षेत्र के रामकुमार (30) पुत्र भइयाराम हादसों में घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। ---------------जहरीले जंतु के काटने से तीन की हालत बिगड़ी
PRATAPGARH (21 Nov ):शनिवार को जहरीले जंतु के काटने से मासूम समेत तीन लोगों की हालत गंभीर हो गई। अमेठी थाना क्षेत्र के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के महुअरिया गांव निवासिनी नेहा(3) पुत्री अनिल कुमार खेत में खेल रही थी। उसी समय खेत में उसे जहरीले जंतु ने काट लिया। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी क्रम में बाघराय थाना क्षेत्र के उमरा गांव निवासी श्रीकांत (22) रामप्यारे व कोहड़ौर थाना क्षेत्र के छीड़ा गांव निवासी अच्छेलाल (60) को विषैले जंतु ने काट लिया।