- 19 से गरजेगा नगर निगम का बुलडोजर

- खाली करना पड़ेगा नगर निगम का नाला

- सिविल लाइन, स्टेशन रोड के कई लोगों को दी जा चुकी है नोटिस

- मानसून से पहले नाले खाली कराने पर पूरा जोर

ALLAHABAD: माना कि आप दिग्गज हैं। आप में से कोई आईएएस ऑफिसर है, तो कोई बिल्डर तो कोई बड़ा पूंजीपति। लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि आप रसूख के बल पर पब्लिक प्रॉपर्टी पर कब्जा करेंगे, नाले पर मल्टी स्टोरी बिल्डिंग खड़ा करेंगे। आप चाहे जो हों, नियम-कानून से बढ़ कर नहीं हैं। इसलिए नगर निगम का नाला तो खाली करना ही पड़ेगा, क्योंकि कमिश्नर बादल चटर्जी का सख्त आदेश जो है। चुनाव के कारण अभियान थोड़ा ठंडा पड़ गया था, लेकिन क्9 मई से नगर निगम का आक्रामक अभियान शुरू होगा। जिसके लिए नगर निगम की टीम ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है।

भेजी जा चुकी है नोटिस

सिविल लाइंस, कैंट, सरोजनी नायडू मार्ग, डमंड रोड ये सिटी के ऐसे इलाके हैं, जहां नालों पर बहुमंजिला इमारतें बनी हैं। जिन लोगों ने नाले पर कब्जा किया है, ऐसे लोगों का नगर निगम की टीम ने सर्वे किया है। उन्हें करीब एक महीने पहले ही नोटिस भेजी जा चुकी है।

अब तक बचते चले आए हैं

नगर निगम के नालों पर पिछले करीब दो-तीन दशक से कब्जा किया गया है। ऐसा नहीं कि अभियान पहली बार चलाया जा रहा है, सर्वे पहली बार हुआ है। पहले भी कई बार अभियान चला है, अधिकारियों ने कदम उठाया है, लेकिन जिन अधिकारियों ने कदम उठाया है, अभियान शुरू होने से पहले उनका यहां से ट्रांसफर हो गया है। इसलिए अब तक नाले पर कब्जा करने वाले दिग्गज बचते चले आए हैं। लेकिन इस बार मंडलायुक्त बादल चटर्जी इस मुद्दे पर न सिर्फ सख्त हैं, बल्कि किसी कीमत पर झुकने को तैयार नहीं हैं। इसीलिए उन्होंने नगर निगम को भी चेतावनी दी है कि मानसून शुरू होने से पहले नालों को खाली कराया जाए।

एनक्रोचमेंट में सिविल लाइंस भी पीछे नहीं

सिटी का पुराना इलाका भले ही एनक्रोचमेंट के लिए बदनाम हो। लेकिन सिविल लाइंस एरिया भी इस मामले में पीछे नहीं है। शहर का सबसे पॉश इलाका है तो यहां शहर के सबसे रसूख और रुआब वाले लोग रहते हैं। इनमें बड़े-बड़े पॉलिटिकल लीडर, आईएएस ऑफिसर, बिल्डर, बिजनेसमैन, पूंजीपति और उद्योगपति शामिल हैं। इन रसूख वाले लोगों के करोड़ों-अरबों रुपए के बड़े-बड़े बंगले बने हैं, जिनमें ये रहते हैं। लेकिन एनक्रोचमेंट के मामले में ये बड़े-बड़े लोग भी पीछे नहीं हैं। नगर निगम के नाले पर कब्जा कर बड़ी-बड़ी बिल्डिंग तैयार कर ली है।

-सर्वे कर नाले पर कब्जा करने वालों को नोटिस भेजी जा चुकी है। अधिकारियों का आदेश मिल चुका है। क्9 से इंक्रोचमेंट हटाने का अभियान चलना तय है।

अशोक कुमार, नजूल विभाग नगर निगम

Posted By: Inextlive