जिले में 29 सेंटर पर हुई परीक्षा

प्रयागराज (ब्‍यूरो)।राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा यानि नीट यूजी 2024 को पेपर रविवार को जिले के 29 सेंटर पर हुआ। पेपर तीन घंटे बीस मिनट का था। जिसमें फिजिक्स और केमेस्ट्री ने छात्रों को उलझा दिया मगर बायोलॉजी ने सहारा दिया। सेंटर से परीक्षा देकर बाहर निकले छात्र पेपर से ज्यादा संतुष्ट नहीं दिखे। पेपर में दो सौ प्रश्न थे। जिसमें से छात्रों को 180 प्रश्न हल करने थे। एक प्रश्न के लिए चार नंबर निर्धारित किया गया है। जबकि एक प्रश्न गलत होने पर एक नंबर माइनस मार्किंग की जाएगी।

बायोलॉजी का पार्ट आसान था। मगर फिजिक्स और केमेस्ट्री का पार्ट टफ था। कुल मिलकर पेपर ठीक हुआ। मगर मेरिट में आने में दिक्कत हो सकती है। तैयारी के अनुसार पेपर ज्यादा ठीक नहीं हुआ।
खुशी

पिछे कई वर्ष में आए प्रश्न दोहराए गए थे। इससे थोड़ा आसानी हुई। प्रश्न लाजिकल और कांसेप्ट आधारित थे। पेपर ठीक हुआ है। मेरिट में आने की उम्मीद है।
अनूप सिंह

फिजिक्स और केमेस्ट्री का पार्ट बहुत टफ था। बायोलाजी का पार्ट थोड़ा आसान था। माइनस मार्किंग की वजह से कई प्रश्न नहीं किया। इस बार मेरिट में नहीं आई तो अगली बार फिर से पेपर दूंगी।
रिया

मेरा पेपर बहुत अच्छा हुआ। सभी पार्ट के प्रश्न ठीक थे। प्रश्न 180 करने थे। मगर पेपर में दो सौ प्रश्न थे। जिसकी वजह से कई प्रश्न छोडऩा पड़ा। हालांकि मेरिट में आने की उम्मीद है।
प्रज्ञा सिंह

Posted By: Inextlive