इनकी वजह से झेल रही पब्लिक
- बिजली विभाग का करोड़ों दबाकर बैठे हैं कई गर्वनमेंट डिपार्टमेंट
- विद्युत बकाए का ये पैसा निकल आए तो सुधर जाए सिटी विद्युत व्यवस्था बिजली विभाग का करोड़ों दबाकर बैठे हैं कई गर्वनमेंट डिपार्टमेंट - विद्युत बकाए का ये पैसा निकल आए तो सुधर जाए सिटी विद्युत व्यवस्था ALLAHABAD: allahabad@inext.co.in ALLAHABAD: जिनका भी दस हजार से अधिक विद्युत बकाया है, उनके खिलाफ बिजली विभाग के अधिकारियों ने अभियान चला रखा है। लेकिन शहर में विद्युत बदहाली की मार झेल रही पब्लिक के सबसे बड़े गुनहगार सरकारी विभाग हैं, जिन पर करोड़ों का विद्युत बकाया है। यह पैसा निकल आए तो विद्युत व्यवस्था पटरी पर आने में देर न लगेगी। लोड बढ़ते फाल्ट भी बढ़ागर्मी के असर दिखाते ही बिजली का कंजम्पशन बढ़ गया है। जगह जगह ट्रांसफार्मर फुंकने, लाइन लॉस या फिर तार टूटने की समस्या शुरू हो गई है। लेकिन विभाग के पास राजस्व की कमी के चलते पर्याप्त संसाधन नहीं हैं। फाल्ट को दुरुस्त करने में लंबा समय लग जा रहा है। अगर सरकारी विभागों से बकाए का करोड़ों रुपया मिल जाए तो पूरा सिस्टम सुधर सकता है। इसके लिए विद्युत विभाग ने बकाएदार सरकारी विभागों की बिजली काटने की शुरुआत कर दी है।
विद्युत विभाग का अभियान- मंडल के चारों जनपदों के सरकारी विभागों पर है म्ख् करोड़ बकाया
- सिर्फ इलाहाबाद के सरकारी विभागों पर फ्भ् करोड़ से अधिक बकाया - फ्क् मार्च तक विद्युत बकाया जमा करने का दिया गया था अल्टीमेटम - इसके बाद कनेक्शन काटने की शुरू हो गई है कार्रवाई - अभियान में अब तक क्0म्.क्9 लाख रुपए की राजस्व वसूली की गई ये हैं बड़े बकाएदार विभाग बकाया (लाख में) नैनी कारागार - 77.ख्ब् पुलिस विभाग - 7फ्0.फ्क् चिकित्सा शिक्षा, प्रशिक्षण - क्ख्म्.म्0 एलोपैथिक चिकित्सा - क्ब्ख्.म्0 परिवार कल्याण - 9भ्.80 नगर विकास विभाग - 9भ्.फ्7 स्थानीय निकाय - ख्क्7.क्म् माध्यमिक शिक्षा - क्07.8फ् सिचाई विभाग - भ्क्.ख्फ् कैंटोनमेंट बोर्ड - 80.7भ् माघमेला - 8ब्8.ख्ब् - मंडल में जितने भी सरकारी विभाग हैं, लगभग सब पर विद्युत बकाया है। कई तो ऐसे हैं, जिन पर करोड़ रुपए तक बकाया है। इनसे वसूली कर विद्युत व्यवस्था सुधारने में खर्च किया जाएगा। - एसपी पाण्डेय, चीफ इंजीनियर इनकी कटी बिजली - पत्राचार कालोनी - खनन विभाग - पशुपालन विभाग - शिक्षा विभाग - हण्डिया, फूलपुर, सोरांव के निबंधन कार्यालय