Allahabad : गंगा सफाई को लेकर गवर्नमेंट ने भले ही करोड़ों-अरबों रुपए खर्च कर दिए हों लेकिन सफलता के नाम पर अभी तक कुछ भी हासिल नहीं हुआ. फिलहाल इसी कड़ी में अब रन फार गंगा यानि क्लीन गंगा के नाम से सिटी में रैली का आयोजन किया जा रहा है. नगर निगम और क्षेत्रीय खेल विभाग द्वारा संडे को आर्गनाइज होने जा रही इस रैली में अलग-अलग एज ग्रुप के को मिलाकर करीब चार हजार से अधिक धावक शामिल हो रहे हैं. इस रैली में ब्वायज गल्र्स व अण्डर 18 एज ग्रुप के धावक पार्टिसिपेट कर रहे हैं. ये धावक रैली के दौरान पब्लिक को क्लीन गंगा का मैसेज देंगे.


A, B व C group रन फार गंगा के नाम से आयोजित होने वाली यह  रैली सुबह 8.30 बजे शुरू होगी। नगर निगम और क्षेत्रीय खेल विभाग की तरफ से आयोजित होने वाली इस रैली को तीन अलग अलग ए बी और सी एज ग्रुप में रखा गया है। ए ग्रुप में पुरुष वर्ग, बी ग्रुप में गल्र्स और सी ग्रुप में बालक वर्ग को रखा गया है। क्षेत्रीय खेल विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक पुरुष वर्ग के लिए रैली की दूरी आठ किमी, गल्र्स ग्रुप के लिए 5.5 किमी और बालक वर्ग के लिए 5 किमी निर्धारित की गई है। क्या से कहां तक
रैली का शुभारम्भ सुबह मदन मोहन मालवीय स्पोट्र्स स्टेडियम से होगा। इसके बाद यह अलग अलग रास्ते होते हुए वापस स्टेडियम में समाप्त हो जाएगी। रैली स्टेडियम से होते हुए, मेडिकल चौराहा के रास्ते होकर लाउदर रोड होते हुए बालसन चौराहा पहुंचेगी। यहां से होते हुए हिंदू हास्टल, लोकसेवा आयोग, विवेकानंद चौराहा, ताशकंद मार्ग के रास्ते होकर सुभाष चौराहा और फिर इसके आगे हनुमान मंदिर चौराहे से होकर वापस स्टेडियम के अंदर पहुंचेगी। परमिंदर सिंह भी लगाएंगे दौड़


इस रैली में जहां सिटी के सभी एज ग्रुप के लोग शामिल हो रहे हैं वहीं दूसरी तरफ समाज सेवी परमिंदर सिंह भी इस रैली की शान बढ़ाएंगे। बता दें कि परमिंदर सिंह ने राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन को लेकर 1993-94 में साइकिल रेस में भाग लिया था। इतना ही नहीं उन्होंने समय समय पर जन जागरूकता अभियान में शामिल होकर समाज को हमेशा जागरूक करने का काम किया है।

Posted By: Inextlive