ALLAHABAD: सैदपुर के प्रधान केश बाबू पर हुए हमले के पीछे आशनाई की वजह निकल रहा आ रही है। प्रधान के भतीजे जितेन्द्र ने बताया कि गांव के रहने वाला राजा की लड़की हाल ही में एक लड़के साथ भाग गई थी। राजा का यह मानना था कि इसके पीछे प्रधान का हाथ है। जबकि ऐसा कुछ नहीं था। इसी बात को लेकर राजा व चंदन ने प्रधान पर हमला कर दिया और कई राउंड गोली चलायी। जिसमें परिवर के कई सदस्यों को गोली लग गई। उधर इस घटना को अंजाम देने के बाद दोनो आरोपी फरार हो गए है। क्षेत्र में गोली चलने की सूचना पर करेली पुलिस मयफोर्स के साथ मौके पर पहुंच गयी। देर रात तक पुलिस आरोपियों की तलाश में कई स्थानों पर छापा मार मगर किसी का भी कोई पता नहीं चला। क्षेत्र में प्रधान पर हुए हमले की जानकारी जैसे ही उनके समर्थकों को हुई तो वह भी घटना स्थल पर पहुंच गए। आनन फानन में पुलिस ने सभी घायलों को एसआरएन हॉस्पिटल ले गई। जहां पहले से ही एसपी सिटी राजेश यादव कई थानों की फोर्स के साथ मौजूद थे। वहीं सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने प्रधान के घर पर फोर्स तैनात कर दी है।

ग्राम प्रधान समेत तीन लोगों पर हमला हुआ है। घटना के पीछे की वजह पुलिस पता कर रही है। हमलावरों की तलाश में पुलिस को लगा दिया गया है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

राजेश यादव, एसपी सिटी

Posted By: Inextlive