निरंकारी बाबा हरदेव सिंहजी महाराज की स्मृति में मनाया गया समर्पण दिवस निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की स्मृति में शुक्रवार को 'समर्पण दिवसÓ के रूप में मनाते हुए बड़ी संख्या में भक्तों ने उन्हे अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी. नया बैरहना स्थित निरंकारी सत्संग भवन पर सैकड़ों की संख्या में इक_ा हुए भक्तों ने उनके जीवन के कई संस्मण सुनते हुए प्रेरणा ली और अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया.


प्रयागराज (ब्यूरो)। अध्यक्षता करते हुए निरंकारी संत राधे श्याम जी ने कहा कि युगदृष्टा बाबा हरदेव सिंह जी का दिव्य, सर्वप्रिय स्वभाव व उनकी विशाल अलौकिक सोच, मानव कल्याण को समर्पित थी। वर्तमान समय में जहां हर ओर वैर, ईष्या, द्वेष का वातावरण व्याप्त है, प्रत्येक मानव दूसरे मानव का केवल अहित ही करने में लगा हुआ है। ऐसे समय में बाबा हरदेव सिंह जी के प्रेरक संदेश कि 'कुछ भी बनो मुबारक है पर पहले तुम इंसान बनो,Ó 'दीवार रहित संसार,Ó 'एक को मानो, एक को जानो, एक हो जाओÓ आदि को जीवन में अपनाने की नितांत आवश्यकता है। जोनल इंचार्ज अशोक कुमार सचदेव ने बताया कि सत्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज की दिव्य उपस्थिति में इस वर्ष 'समर्पण दिवसÓ का आयोजन एक विशाल निरंकारी संत समागम के रूप में संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल समालखा (हरियाणा) में किया गया। इस अवसर पर सभी ने लंगर प्रसाद ग्रहण किया। अशोक कुशवाहा, डा फूलचंद्र के नेतृत्व में सेवादल के सदस्यों ने अपनी सेवा दी।

Posted By: Inextlive