ससुरालवालों के दबाव में किया था आभा ने आत्मदाह
-पिता ने बेटी की मौत के बाद ससुरालवालों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
ALLAHABAD: आभा की मौत के बाद उसके घर वालों को इंसाफ चाहिए। उन्होंने आभा के सुसाइड करने का कारण ससुराल वालों को बताया है। आभा के घर वालों ने इस मामले में उसके ससुराल वालों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। मायके में किया था सुसाइडआभा चांदपुर सलोरी एरिया में रहती थी। उसकी शादी फतेहपुर के रहने वाले वीरेन्द्र के साथ हुई थी। शादी के बाद उनके बीच मतभेद शुरू हो गया। करीब छह साल पहले आभा अपने तीनों बच्चों को लेकर मायके आकर पिता रामेश्वर सिंह के साथ रहने लगी। क्8 सितंबर को आभा ने खुद को कमरे में बंद करके आग के हवाले कर दिया। दिन में उसके तीनों बच्चे स्कूल गए थे। पिता भी नहीं थे। कमरे से धुआं उठते देख पड़ोसी मदद को दौड़े। उसे जख्मी हालत में हॉस्पिटल में भर्ती कराया। लेकिन, तब तक देर हो चुकी थी। आभा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आईपीसी की धारा फ्0म् के तहत उसके पति, सास व ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।