झूंसी एरिया के आवास विकास कॉलोनी में हुई घटना, मायके गई पत्‍‌नी से फोन पर की थी बात

PRAYAGRAJ: मायके गई पत्‍‌नी से मोबाइल पर बात करने के बाद धर्मेद्र वर्मा (35) ने फांसी लगा लिया। जब तक घर वालों की नजर पड़ी उसकी मौत हो चुकी थी। बुधवार सुबह ईडब्लूएस आवास विकास कॉलोनी झूंसी में हुई। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जानकारी उसकी पत्‍‌नी को हुई तो वह भी ससुराल आ गई। छानबीन के बाद पुलिस ने बॉडी को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।

खबर मिलते ही पहुंची पत्‍‌नी

धर्मेद्र ईडब्लूएस आवास विकास कॉलोनी झूंसी निवासी सुभाषचंद्र वर्मा का बेटा था। पुलिस की पूछताछ में मालूम चला कि उसकी पत्‍‌नी मायके गई हुई थी। सुबह मोबाइल के जरिए धर्मेद्र पत्‍‌नी से बात किया। दोनों में क्या बातें हुई यह किसी को नहीं मालूम। फोन कटने के बाद धर्मेद्र कमरे में चला गया। इसके बाद जब लोगों की नजर पड़ी तो वह फांसी लगा चुका था। किसी तरह दरवाजे को खोल कर घर वाले देखे तो उसकी डेथ हो गई थी। खबर मिलते ही झूंसी पुलिस मौके पर पहुंच गई। छानबीन में पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने बॉडी को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।

छानबीन में मालूम चला कि मोबाइल से सुबह पत्‍‌नी से युवक बात किया था। इसके बाद कमरे में जाकर सुसाइड कर लिया। बॉडी पोस्टमार्टम हाउस भेज दी गई है।

अमित सिंह

कार्यवाहक प्रभारी थाना झूंसी

Posted By: Inextlive