- टैक्स बढ़ोत्तरी के खिलाफ आरपार की लड़ाई का किया एलान

ALAHABAD: बढ़ा हुआ टैक्स वापस लो, नगर निगम में चल रही मनमानी बंद करो आदि नारों के साथ टैक्स बढ़ोत्तरी के विरोध में रविवार को भी व्यापारियों, भाजपा पार्षदों व संस्थाओं का प्रदर्शन जारी रहा। लोगों ने प्रदर्शन कर टैक्स बढ़ोत्तरी का विरोध किया।

तो फिर बंद कराएंगे इलाहाबाद

कोठापार्चा चौराहे पर परिवर्तन संस्था के बैनर तले एकजुट हुए लोगों व व्यापारियों ने टैक्स बढ़ोत्तरी का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। लोगों ने कहा कि नगर निगम अधिकारियों की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर गृहकर वापस नहीं लिया गया तो इलाहाबाद बंद कराया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में पार्षद गणेश केसरवानी, राजेश केसरवानी, सीमा गुप्ता, अंजनी श्रीवास्तव, कल्पना पांडेय, लल्लू लाल कुशवाहा, प्यारे लाल जायसवाल आदि शामिल रहे।

करेंगे चक्का जाम

जनहित संघर्ष समिति के सदस्यों ने आजाद पार्क में बैठक कर टैक्स बढ़ोत्तरी का विरोध किया। प्रदेश अध्यक्ष प्रमिल केसरवानी ने कहा कि मनमाने तरीके से टैक्स बढ़ा कर वसूली किया जा रहा है। बैठक में आंदोलन को तेज करते हुए चक्का जाम करने का निर्णय लिया गया। मीटिंग में दिनेश विश्वकर्मा, रवि शुक्ला, शलभ पांडेय, सुशील जैन, राम सिंह, सतीश कुमार आदि शामिल रहे।

दी जा रही है धमकी

भाजपा पार्षदों ने रविवार को कटरा इलाके में पहुंच कर मौन उपवास करते हुए टैक्स बढ़ोत्तरी को जनता विरोधी बताया। पार्षद गणेश केसरवानी ने कहा कि एक तरफ टैक्स बढ़ाया गया है, दूसरी तरफ अधिकारियों की ओर से धमकी दी जा रही है। इसे किसी कीमत पर बर्दास्त नहीं किया जाएगा।

Posted By: Inextlive