पोस्टमार्टम रिपोर्ट से कत्ल की बात हुई साबित, तहरीर के लिए पुलिस ने घर वालों को बुलाया

रोनिका सिंह (38) ने सुसाइड नहीं किया था। उसकी गला घोंट कर हत्या की गई थी। कत्ल के पहले बेरहमी से पीटा भी गया था। मर्डर को सुसाइड साबित करने की कातिलों द्वारा कोशिश की गई। बॉडी मऊआईमा दुबाही गांव के पास नहर में फेंक दिए। नहर में बमुश्किल गांठ भर पानी था। रविवार को मिली उसकी बॉडी अज्ञात में पोस्टमार्टम हाउस भेजी गई थी। पुलिस भी उसकी मौत को सुसाइड ही बता रही थी। सोमवार को पोस्टमार्टम होने उसके द्वारा सुसाइड की बात खारिज हो गई। रिपोर्ट में उसके शरीर पर कई चोट के निशान और गला घोटने की बात साबित हुई। इस तरह सुसाइड की बात कत्ल में कनवर्ट हुई तो पुलिस भी सन्नाटे में आ गई। रिपोर्ट की जानकारी देते हुए तहरीर के लिए घर वालों को पुलिस के द्वारा थाने बुलाया गया। हालांकि शाम तक घर वाले पोस्टमार्टम हाउस नहीं पहुंच सके थे।

शादी के वर्षो बाद भी नहीं हुए बच्चे

करछना के चनैनी की रहने वाली रोनिका पत्‍‌नी राजेश सिंह की शादी 2011 में हुई थी। उसका मायका कोरांव के खजुरी कोड़ी खुर्द गांव में था। शादी के कई साल बाद तक उसे बच्चा नहीं हुए। इस बात को लेकर घर में माहौल थोड़ा टेंशन वाला था। हर रोज उसे ताने सुनने को मिलते थे। इससे वह काफी व्यथित रहा करती थी। बताते हैं कि इन बातों से रोनिका उकता चुकी थी। पति भी उसका सपोर्ट नहीं किया करता था। बावजूद इसके सारे दर्द दिल में दबाए हुए वह खामोश रहती घर में रहती थी। कुछ दिनों से खुद को व्यस्त करने के लिए वह किसी नेटवर्किंग कंपनी में जॉब करने लगी थी। काम में व्यस्त हुई तो उसका दिमाग उन तमाम बातों से हट गया। बताया गया कि रविवार को वह कंपनी के काम से निकली थी। इसके बाद रविवार को उसकी बॉडी दुबाही गांव के पास नहर में मिली। गांठ भर पानी में मिली बॉडी को पुलिस सुसाइड करार देने लगी। किसी तरह पुलिस द्वारा उसके मायके सूचना दी गई। खबर मिली तो मायके व ससुराल के लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। मायके वालों को शक था पर वह बहुत कुछ बोलने को तैयार नहीं थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो पुलिस सन्नाटे में आ गई। रिपोर्ट में था कि उसकी मौत गला घोटने से हुई है। मतलब किसी ने हत्या के बाद बॉडी को नहर में फेका था। मऊआईमा पुलिस द्वारा रिपोर्ट की जानकारी उसके घर वालों को देते हुए तहरीर देने के लिए थाने बुलाया गया। शाम तक घर वाले थाने नहीं पहुंच सके थे।

महिला की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोटना बताया गया है। शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। नहर में बॉडी मिली थी तो सुसाइड प्रतीत हो रहा था। रिपोर्ट के आधार पर तहरीर देने के लिए उसके घर वालों को बुलाया गया है।

चंद्रभान सिंह

प्रभारी निरीक्षक मऊआईमा

Posted By: Inextlive