संडे को कैंसिल हुई आधा दर्जन ट्रेनें
जिससे यात्रियों को हुई परेशानी, कोहरे का कहर है जारी
ALLAHABAD: दिन में भले ही कोहरा छंट गया है, लेकिन ट्रेनें समय की पटरी पर अब भी नहीं आ पा रही हैं। आलम यह है कि नौ से दस घंटे का सफर पूरा करने में 24 घंटे से अधिक का समय लग जा रहा है। ट्रेनों के कैंसिल होने का सिलसिला भी नहीं थम रहा है। खिली धूप फिर भी ट्रेन नहीं दौड़ीरात में कोहरे के कहर की वजह से ट्रेनें रफ्तार नहीं पकड़ पा रही हैं, ये तो समझ में आता है, लेकिन कोहरा छंटने के बाद भी सिस्टम क्यों नहीं रन पा रहा है, यह सवाल लाखों पैसेंजर्स को परेशान कर रहा है। जिन्हें घंटों ट्रेन का इंतजार करने के साथ ही ट्रेन में ही समय बिताना पड़ रहा है। रविवार को 11 बजे के बाद खिली हुई धूप निकली। फिर भी ट्रेनें रफ्तार नहीं भर सकीं और घंटों लेट रही।
देर से रवाना हुई ट्रेननौचंदी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से तीन घंटा लेट रात नौ बजे के बाद रवाना हुई। वहीं 14 घंटे लेट चल रही प्रयागराज एक्सप्रेस रात नौ बजे तक इलाहाबाद पहुंच नहीं सकी थी। वहीं इलाहाबाद से दिल्ली जाने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस का समय 3.30 घंटे बढ़ाने का निर्णय लिया गया।
संडे को कैंसिल रहीं ये ट्रेनें 12559 शिवगंगा एक्सप्रेस 12427 रीवा आनंद विहार 12321 हावड़ा-मुंबई मेल 13483 फरक्का एक्सप्रेस 14163- संगम एक्सप्रेस आज कैंसिल हैं 14164 मेरठ से इलाहाबाद संगम एक्सप्रेस, 14113-14114 संगम लिंक कल नहीं आएंगी 13484- फरक्का एक्सप्रेस 12322 मुंबई से हावड़ा मुंबई मेल 12566- रत्नागिरी एक्सप्रेस लेटलतीफ ट्रेनें 12301- कोलकाता-राजधानी एक्सप्रेस- 7 घंटा 12874- आनंद विहार-हटिया एक्सप्रेस- 30 घंटा 02395- देहरादून-आनंद विहार सुपरफास्ट 6 घंटा 12312- कालका मेल- 8 घंटा 12303- पूर्वा एक्सप्रेस- 13 घंटा 12560- शिवगंगा एक्सप्रेस- 31 घंटा 12988- सियालदह एक्सप्रेस- 9 घंटा 11066- दरभंगा-एलटीटी एक्सप्रेस- 8 घंटा 12427- रीवां आनंद विहार एक्सप्रेस- 15 घंटा 15560- जन साधारण एक्सप्रेस- 14 घंटा 15484- महानंदा एक्सप्रेस- 18 घंटा 12398- महाबोधी एक्सप्रेस- 16 घंटा 12570- गरीब रथ एक्सप्रेस- 12 घंटा 12506- नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस- 21 घंटा 12581- मंडुवाडीह-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस- 11 घंटा 12302- कोलकाता राजधानी एक्सप्रेस- 19 घंटा 22410- आनंद विहार गया गरीब रथ-15 घंटा 12418- प्रयागराज एक्सप्रेस-14 घंटा 12559- मंडुवाडीह-दिल्ली शिवगंगा एक्सप्रेस- 21 घंटा 12802- नई दिल्ली-पूरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस- 14 घंटा 12816- नंदन कानन एक्सप्रेस- 30 घंटा 14005- लिच्छवी एक्सप्रेस- 27 घंटा 14164- संगम एक्सप्रेस 11 घंटा 12404- जयपुर इलाहाबाद एक्सप्रेस- 17 घंटा