Allahabad: अपना प्यार पाने के लिए उसने फैमिली को त्याग दिया. यही नहीं अपना धर्म भी चेंज कर दिया. लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आ गया जब निकाह के बाद उसे दूसरे युवक से प्यार हो गया. पोस्ट मैरिज लव की इस स्टोरी का पुलिस स्टेशन पहुंचना लाजमी था. और इस तरह हो गया प्यार का पंचनामा...

 

लव स्टोरी में आया टूविस्ट

कभी अलविदा न कहना  फिल्म की कहानी आपको याद है। वही लव स्टोरी जो शादी के बाद शुरू होती है। फिल्म में अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी दोनों दोस्त रहते हैं। उनकी शादी हो जाती है। लेकिन शादी के बाद रानी को शाहरुख खान से लव हो जाता है। इसके साथ ही कहानी में ट्विस्ट आ जाता है। ऐसी ही एक कहानी रियल लाइफ में सामने आयी है। ये कहानी है इमरान, राखी और मोहित की. 

Love is blind 

इमरान शहर के कैंट एरिया में रहता है। कुछ सालों पहले उसको पड़ोस में रहने वाली राखी से लव हो गया। राखी भी इमरान को पसंद करने लगी। दोनों की लव स्टोरी शुरू हो गई। मोहल्ले से बाहर निकल कर डेटिंग करना शुरू कर दिया। डेटिंग के बहाने दोनों एक दूसरे के करीब आने लगे। अब दोस्ती को एक नया रिश्ता देने की प्लानिंग होने लगी। लेकिन उन्हें पता था कि दोनों की फैमिली उनके रिश्ते को स्वीकार नहीं करेगी। इसके लिए उन्हें अपना सब कुछ त्यागना होगा। कम से कम राखी के लिए यह सबसे कठिन था. 

भाग कर शादी कर ली

राखी शादी के लिए तैयार हो गई। वह इस बात के लिए भी राजी हो गई कि वह राखी से हिना बन जाएगी। अब इमरान और राखी नहीं बल्कि इमरान व हिना दोनों एक साथ हो गए। उन्होंने निकाह कर लिया। घर से दोनों अलग हो गए और राजापुर एरिया में रेंट पर रूम लेकर रहने लगे। इस दौरान उनकी खुशियों में तब चार चांद लग गए जब हिना ने एक बच्चे को जन्म दिया। धीरे धीरे दोनों ने अपनी नई दुनिया आबाद कर ली। इस दौरान हिना ने एक और बच्ची को जन्म दिया और उनका परिवार पूरा हो गया. 

शादी के बाद हो गया love 

लव मैरिज की कहानी बाहर से जितनी अच्छी दिख रही थी, दरअसल उतनी थी नहीं। कभी पैसे की प्राब्लम तो कभी किसी बात पर मिंया बीबी में मतभेद। अक्सर दोनों में लड़ाई झगड़ा भी होने लगा था। मामला इतना बढ़ जाता था कि अब इमरान हिना को थप्पड़ रसीद करने से भी नहीं चूकता था। परेशान हिना की दोस्ती इस बीच उसके पड़ोस में रहने वाले मोहित से हो गई। मोहित उसकी बातें सुनकर उसको हौसला देता। धीरे धीरे हिना और मोहित एक दूसरे के क्लोज होते गए. 

कैसे बर्दाश्त करता तीसरा 

मोहित का आना जाना अब हिना के घर शुरू हो गया था। यह सब इमरान को बर्दाश्त नहीं हो रहा था। उसने विरोध जताया। इसको लेकर घर में हंगामा भी हुआ। लेकिन हिना और मोहित ने अपने रिश्तों को पाक साफ बताया। हालांकि यह स्टोरी ज्यादा दिन तक नहीं चली। इमरान ने वहां से अपना रूम चेेंज कर दिया और राजापुर पुलिस चौकी के पास पहुंच गया। बावजदू इसके हिना और मोहित की लव स्टोरी आगे बढ़ती रही।

हां वह मेरी बीवी है 

कुछ दिन पहले की बात है। इमरान ने आई नेक्स्ट रिपोर्टर को बताया कि उसने अपनी आंखों से अपने ही बेड रूम में कुछ ऐसा देख लिया जिसे वह बर्दाश्त नहीं कर सका। उसने हिना को अपने घर से निकाल दिया। अब हिना के पास कोई दूसरा आप्शन नहीं बचा था। वह सीधे मोहित के यहां पहुंच गई। मोहित ने भी अब हिना से कहा कि वह इमरान को भूल जाए। हिना को मोहित से लव हो चुका था। अब वह मोहित के साथ सेटल हो गई।

पुलिस स्टेशन पहुंचा मामला

गुस्से में इमरान ने भले ही हिना को अपने घर से भगा दिया था लेकिन उसके जाने के बाद उसे अपनी गलती का एहसास हुआ। अब वह क्या करता। चाह कर भी उसे नहीं पा सकता था। लेकिन अब हिना उसके साथ रहने को तैयार नहीं थी। उसने कैंट पुलिस से इसकी कंप्लेन की। पुलिस ने तीनों को पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन बुलाया और शुरू कर दिया उनकी लव स्टोरी का पंचनामा। धीरे धीरे सारी हकीकत पुलिस के सामने आ गई। अब पुलिस के लिए ज्यादा कुछ नहीं बचा था। हिना मोहित के साथ ही रहना चाहती थी।

ट्रायंगल लव स्टोरी का मामला फंसा था। युवती मोहित के साथ रहना चाहती थी। ऐसे में पुलिस क्या कर सकती है। उनके बीच समझौता करा दिया गया। हिना मोहित के साथ चली गई।

कैंट पुलिस 

नोट-इमरान, राखी और मोहित की कहानी तो असली है लेकिन तीनों का नाम परिवर्तित है. 

 

Posted By: Inextlive