शाम को यमुना में नहाने के दौरान हुआ हादसा गोताखोरों ने निकाली बाडी

प्रयागराज (ब्यूरो)।बलुआघाट पर नहाने गए दो लड़के डूब गए। घटना रविवार शाम की है। शाम को करीब चार बजे दोनों यमुना में नहाने पहुंचे थे। मौसम अच्छा होने की वजह से घाट पर पर्याप्त भीड़ थी। अचानक दोनों गहरे पानी में डूबने लगे। पानी गहरा होने की वजह से लोग दोनों को बचाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। आखिरकार दोनों डूब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर उतारे। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोर दोनों का शव बाहर निकाल पाए। सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

घूमने आए थे नहाने लगे
सब्जी मंडी अतरसुइया का रहने वाला प्रवीण कुमार कपारिया (१७) और सुमित कुमार (16) निवासी गोलपार्क अतरसुइया शाम को बलुआघाट पर घूमने आए थे। इस दौरान दोनों यमुना में नहाने लगे। नहाने के दौरान प्रवीण डूबने लगा। वह गहरे पानी में चला गया। उसने बचाव के लिए शोर मचाया तो सुमित उसे बचाने के लिए आगे बढ़ा। वह भी डूबने लगा। दोनों को डूबता देख घाट पर मौजूद लोग सकते में आ गए। दोनों घाट से दूर जा चुके थे। ऐसे में घाट पर मौजूद लोग दोनों को बचाने की हिम्मत नहीं जुटा सके। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने उतारे गोताखोर
करीब साढ़े पांच बजे मु_ीगंज पुलिस को घटना की सूचना मिली। थाना प्रभारी आशीष कुमार चौबे फोर्स के साथ घाट पर पहुंचे। दोनों लड़के डूब चुके थे। पुलिस ने गोतखोर बुलाया। गोताखोर करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद दोनों का शव बाहर निकाल सके। इस बीच परिजन भी आ गए। परिजन दोनों का शव देखकर बिलख पड़े।


नहीं लगी है डीप बैरिकेडिंग
बलुआघाट में जिस जगह दोनों डूबे वहां पर डीप वाटर बैरिकेडिंग नहीं लगी है। घाट तो पक्का बन गया है, मगर डीप वाटर बैरिकेंडिग नहीं होने से दोनों यमुना में पानी की गहराई समझ नहीं सके। जिसकी वजह से दोनों आगे बढ़ते चले गए। अचानक गहरे पानी में संभल नहीं पाए और डूब गए।

कोटबलुआघाट में दो लड़कों के डूबने की सूचना मिली थी। गोताखोर लगाकर दोनों के शव निकलवा लिए गए हैं।
आशीष कुमार चौबे, थाना प्रभारी मु_ीगंज

Posted By: Inextlive