- पति की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने रखा वट सावित्री व्रत

- पूजन के बाद सावित्री और सत्यवान की कथा का किया श्रवण

prayagraj@inext.co.in

PRAYAGRAJ: सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी उम्र के लिए वट सावित्री पूजन पर विधि विधान से पूजन किया और अपने पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए अमर सुहाग का आशीर्वाद मांगा। गुरुवार की सुबह से ही महिलाएं पूजा की तैयारी में जुट गई। सूर्य ग्रहण लगने के कारण सुबह से पूजन का सिलसिला शुरु हो गया। जो दोपहर सूर्य ग्रहण लगने के पहले तक जारी रहा।

घरों और मंदिरों में सुबह ही लगी महिलाओं की भीड़

वट सावित्री पूजन के अवसर पर महिलाएं बरगद के पेड़ की पूजा करती है और परिक्रमा करती है। इस अवसर पर महिलाएं बड़ी संख्या में मंदिरों में पहुंचकर वहां पूजन किया। वहीं कोरोना महामारी के कारण बड़ी संख्या में महिलाओं ने घर में ही बरगद की डाल को गमले में लगाकर उसका पूजन किया और फल, फूल, घर में बना हलुआ, पूड़ी, गुलगुला समेत अन्य प्रसाद सामग्री चढ़ाकर आर्शिवाद प्राप्त किया। इसके पहले भोर से ही घरों में महिलाएं प्रसाद बनाने में जुटी रही। इसके बाद सोलह श्रृंगार करके उन्होंने पूजन किया और सावित्री द्वारा अपने पति सत्यवान के प्राण यमराज से वापस लाने की कथा का श्रवण किया। ऐसी मान्यता है कि इस विधि विधान से व्रत करने से पति की उम्र लंबी होती है।

Posted By: Inextlive