- सावन के आखिरी सोमवार के मौके पर करीब सौ जत्थे करेंगे जलाभिषेक

BAREILLY: नाथ नगरी में आखिरी सोमवार की पूर्वसंध्या पर शहर में दिन भर कांवडि़यों का हूजूम उमड़ता रहा। शहर के कई इलाकों से करीब सौ जत्थे सोमवार को जलाभिषेक के लिए कछला रवाना हुए। तो वहीं कुछ ने वापसी भी की। कांवडि़यों की आवाजाही से शहर में रामगंगा, कुतुबखाना, सैटेलाइट समेत अन्य चौराहों पर जाम जैसी स्थिति बनी रही।

कांवडि़यों की रही आवाजाही

कालीबाड़ी, सदर, राजेंद्रनगर समेत शहर के धोपेश्वर, तपेश्वरनाथ, अलखनाथ, पशुपतिनाथ, टिबरीनाथ समेत सभी शिवालयों की समितियों की ओर से कांवडि़ए आखिरी सोमवार के लिए कछला रवाना हुए। वहीं करीब चार दिन पहले कछला रवाना हुए कांवडि़यों के विशाल जत्थे ने शहर में वापसी की। इस विशाल जत्थे समेत वापसी करने वाले अन्य जत्थे सोमवार को जलाभिषेक करेंगे। मंडे को शहर में करीब पंद्रह हजार से भी ज्यादा कांवडि़ए शिवालयों में जलाभिषेक करेंगे।

कांवडि़यों के लिए भंडारे का आयोजन

लंबा सफर तय करने के बाद शहर पहुंचने वाले कांवडि़यों के लिए समितियों और मंदिर प्रशासन की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन मंडे को होगा। वहीं संडे को भी कांवडि़यों के लिए धोपेश्वरनाथ, अलखनाथ, मढ़ीनाथ में भंडारे का आयोजन किया गया। साथ ही मन्नत के अनुसार भी लोगों ने व्यक्तिगत रूप से भंडारे के जरिए कांवडि़यों की आवभगत की। इस बाबत नाथ नगरी सेवा समिति एवं पीपुल्स फॉर एनीमल्स सोसायटी की ओर से रामगंगा एवं कैंट में भंडारे के जरिए कांवडि़यों को भोजन कराया गया।

समितियों की तैयारी

शहर में कई समितियों की ओर से आखिरी सोमवार के मौके पर शोभायात्रा और जलाभिषेक कार्यक्रम होगा। नाथ नगरी जलाभिषेक समिति की ओर से पशुपतिनाथ मंदिर में जलाभिषेक किया जाएगा। कमेटी मीडिया प्रभारी मनोज देवल ने बताया कि शोभायात्रा शाहदाना, जगतपुर, पुराना शहर होते हुए शिवालय पहुंचेगी। जहां जलाभिषेक, रूद्राभिषेक, महाश्रृंगार और महाआरती से शिवपूजन किया जाएगा। वहीं शिवसेना समिति की ओर से सुबह क्0 बजे मढ़ीनाथ, तपेश्वरनाथ, धोपेश्वरनाथ होते हुए अलखनाथ पहुंचकर शाम म् बजे महाआरती के बाद परिक्रमा का समापन होगा। इसमें करीब ब् हजार भक्तों के मौजूद रहने की संभावना है। साथ ही अलखनाथ कांवड़ समिति, अलखनाथ महिला कांवड़ समिति की ओर से भी नाथ नगरी की परिक्रमा की जाएगी।

Posted By: Inextlive