Bareilly: लव बर्ड्स और पेड़ों का बहुत पुराना रिश्ता है. प्रेमी जोड़ों का पेड़ के नीचे मिलना घंटों बातें करना एक-दूसरे को छेडऩा और उस पर कुरेदकर अपना नाम लिखना किसी से छिपा नहीं है. आज वैलेंटाइंस डे यानी प्रेमियों के सेलिब्रेशन के दिन हम आपको बरेली के लव ट्री से मिलवाएंगे. एक ऐसा पेड़ जो 10 सालों से लव बड्र्स के कसमों और वादों का गवाह बना हुआ है. उनके लिए इसकी पवित्रता किसी मंदिर से कम नहीं. खुद प्रेमियों की भाषा में कहें तो पेड़ में गांठ बांधकर वे प्यार को पाने की मन्नत मांगते हैं. इससे उन्हें इश्क में हिम्मत मिलती है अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए कुछ भी कर गुजरने की.


Couples का favourite फूलबागलव सिम्बल बन चुका चीड़ का यह पेड़ कैंट स्थित फूलबाग में है। यूं तो इस पार्क में प्रेमी जोड़े अक्सर डेट करते हुए दिख जाते हैं लेकिन इस पेड़ के इर्द-गिर्द कुछ ज्यादा ही भीड़ रहती है। फूलबाग में कैंटीन चलाने वाले राजकुमार यादव कहते हैं कि पार्क में कपल्स खूब आते हैं। वे कहीं भी बैठें लेकिन इस लव ट्री के पास जरूर जाते हैं। पेड़ की पत्तियों से गांठ बांधकर एक-दूसरे को पाने की मन्नत मांगते हैं। हुई mouth conveying


पेड़ में गांठ बांधकर मन्नत मांगने वाले मोहित ने बताया कि वह एक लड़की से बहुत प्यार करते हैं। उससे शादी करना चाहते हैं। उन्हें किसी दोस्त के जरिए इस पेड़ से मन्नत मांगने की बात पता चली तो झट से वहां पहुंच गए। वह कहते हैं कि फिलहाल तो उन्होंने खुद गांठ लगाई है लेकिन अपनी गर्लफ्रेंड के साथ भी यहां आएंगे और मन्नत मांगेंगे। राजकुमार कहते हैं कि पेड़ की पॉपुलैरिटी इसी तरह हुई है। फ्रेंड्स के जरिए बात एक-दूसरे तक पहुंच ही जाती है।और बन गया आस्था का पेड़

राजकुमार बताते हैं कि इस घटना के बाद से ही इस पेड़ में प्रेमियों की आस्था बस गई। लड़के-लड़कियां यहां आते हैं और इस पेड़ की पत्तियों में गांठ लगाकर मन्नत मांगते हैं। यही नहीं जिनकी मन्नत पूरी हो जाती है, वे गांठ खोलकर भी जाते हैं। वैलेंटाइंस डे पर यहां आने वाले कपल्स की संख्या बढ़ जाती है। मनमोहन ने बताया कि जब उनकी गर्लफ्रेंड से उनकी शादी हो जाएगी तो गांठ खोलने जरूर आएंगे।प्रेमी जोड़े यहां आते हैं और पेड़ में गांठ बांधकर मन्नत मांगते हैं। शादी हो जाने के बाद गांठ खोलने भी आते हैं। वैलेंटाइंस डे के मौके पर यहां ज्यादा कपल्स आते हैं।-राजकुमार यादव, कैंटीन ओनर, फूलबागमैं एक लड़की से प्यार करता हूं और उससे शादी करना चाहता हूं। इसलिए मैंने पेड़ में मन्नत मांगकर गांठ लगाई है। हम दोनों मिल गए तो गांठ खोलने जरूर आएंगे।-मनमोहन दीक्षितमुझे एक दोस्त के जरिए इस पेड़ के बारे में पता चला था। मैंने भी अपनी गर्लफ्रेंड से शादी के लिए यहां मन्नत मांगी है। उसके साथ भी यहां आकर गांठ बांधूंगा।-मोहितReport by: Jagvendra Patel

Posted By: Inextlive