-भोजीपुरा में सिपाही ने होमगार्ड के साथ किया कुकर्म, एफआईआर दर्ज

-रेप, शादी, फाइनल रिपोर्ट और अब दूसरी लड़की से शादी कर रहा सिपाही

BAREILLY: बदायूं पुलिस के सिपाहियों की घिनौनी करतूत के मामले ठंडे भी नहीं पड़े थे कि, अब बरेली पुलिस के सिपाहियों की घिनौनी करतूत सामने आयी है। भोजीपुरा में एक सिपाही ने शराब के नशे में होमगार्ड के साथ कुकर्म किया। वहीं सुभाषनगर में एक सिपाही द्वारा शादी का झांसा देकर रेप, शादी और फिर एफआर लगवाकर फरार हो जाने का मामला सामने आया है। दोनों मामलों में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

एक साथ कर रहे थे दोनाें डयूटी

केस-1

अशोक कुमार (परिवर्तित नामम) चौपारा, भोजीपुरा का रहने वाला है। वह होमगार्ड है और उसकी भोजीपुरा थाने में ड्यूटी चल रही है। मंडे रात उसकी ड्यूटी भोजीपुरा थाना में तैनात सिपाही सतेंद्र मलिक के साथ जाधवपुर में लगी थी। अशोक कुमार का आरोप है कि रात में सिपाही सतेंद्र ने शराब के नशे में उसके साथ कुकर्म किया। अशोक ने मामले की शिकायत भोजीपुरा थाना में की तो पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी सिपाही के खिलाफ कुकर्म की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। एसएचओ भोजीपुरा का कहना है कि होमगार्ड का मेडिकल कराया गया है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सिपाही द्वारा होमगार्ड के साथ कुकर्म का मामला प्रकाश में आया है। एफआईआर दर्ज कर होमगार्ड का मेडिकल कराया गया है। सिपाही की गिरफ्तारी का प्रयास चल रहा है।

नरेश कुमार, सीओ नवाबगंज

डीआईजी से लगायी आरोपी सिपाही के ख्िालाफ कार्रवाई की गुहार

केस -ख्

ट्यूजडे को डीआईजी के सामने सुभाषनगर की लड़की मां के साथ पेश हुई। लड़की के पिता पीलीभीत में सिपाही हैं। लड़की ने आरोप लगाया कि हरदोई का रहने वाला सिपाही महेंद्र ख्0क्क् से बरेली में तैनात था। वह उसके घर में किराये पर रहता था। महेंद्र ने उसके साथ तीन साल तक शादी का झांसा देकर रेप किया। ख्0क्फ् में उसका ट्रांसफर रायबरेली हो गया। शादी से इंकार करने पर फरवरी ख्0क्ब् में उसने सिपाही के खिलाफ सुभाषनगर थाना में रेप की एफआईआर दर्ज करायी। एफआईआर दर्ज होने पर उसने समझौता कर लिया और उससे आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। यही नहीं नोटरी पर भी रीति रिवाज से शादी करने की बात लिखवा ली। उसने कोर्ट में भी अपने पक्ष में बयान करा लिए। जनवरी ख्0क्भ् में पुलिस ने बयान के आधार पर फाइनल रिपोर्ट लगा दी। भ् जनवरी को महेंद्र ने उससे फाइनल रिपोर्ट पर साइन भी करा लिए। साइन करने के तुरंत बाद वह चार्जर लेने के बहाने गायब हो गया। अब महेंद्र दूसरी शादी करने जा रहा है। डीआईजी ने तुरंत लड़की को अपने ऑफिस के दरोगा के साथ एसएसपी के पास भेजा।

Posted By: Inextlive