परिवहन निगम की इनकम में बरेली परिक्षेत्र नंबर वन
- 14,650 रुपए प्रति बस बरेली परिवहन निगम की है कमाई
BAREILLY: परिवहन निगम के बरेली परिक्षेत्र ने मार्च में रिकॉर्ड कमाई करते हुए प्रदेश में नंबर वन तमगा हासिल किया है। इस दौरान न सिर्फ प्रति बस कमाई में इजाफा हुआ। बल्कि लोड फैक्टर में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। कमाई के मामले में गाजियाबाद सेकंड और आगरा परिक्षेत्र थर्ड नंबर पर है। 30 करोड़ रुपए महीने की आमदनीमार्च में बरेली रीजन की प्रत्येक बस की आमदनी इस समय 14,650 रुपए है। वहीं गाजियाबाद 14,147 रुपए प्रति बस के साथ सेकंड नम्बर और आगरा 12,950 रुपए प्रति बस कमाई के साथ थर्ड नम्बर पर है। इस समय बरेली परिवहन निगम की हर महीने की कमाई करीब 30 करोड़ रुपए है। बरेली परिक्षेत्र ने खुद के कमाई के आंकड़े का रिकॉर्ड भी तोड़ा। लास्ट ईयर मार्च की अपेक्षा इस साल प्रति बस की आमदनी 2,957 रुपए बढ़ी है। पिछले वर्ष मार्च में बरेली परिवहन निगम की कमाई प्रति 11,693 रुपए थी। जो बढ़ कर मार्च 2017 में 14,650 रुपए प्रति बस हो गई है।
बरेली रीजन में बसों की संख्या - 173 बरेली डिपो। - 170 रुहेलखंड डिपो। - 145 बदायूं डिपो। - 100 पीलीभीत डिपो। - 103 अनुबंधित बसें।प्रदेश में टॉप थ्री
- 14,650 रुपए प्रति बस बरेली परिवहन निगम की कमाई। - 14,147 रुपए प्रति बस गाजियाबाद परिवहन निगम की कमाई। - 12,950 रुपए प्रति बस आगरा परिवहन निगम की कमाई। बरेली रीजन कमाई के मामले में प्रदेश में नम्बर एक पर है। पिछले साल भी बरेली नम्बर एक पर था। आमदनी बढ़ने से बस स्टेशन पर बेसिक सुविधाएं भी बढ़ेगी। प्रभाकर मिश्रा, आरएम, परिवहन निगम बरेली