गोरखपुर में कोरोना संक्रमण के 171 नए केस, 2 की मौत
- 16335 पहुंची जिले में संक्रमितों की कुल संख्या, अब तक 265 की मौत
- 1889 का अब भी चल रहा है इलाज, इसमें होम आइसोलेट मरीज भी शामिल GORAKHPUR: गोरखपुर में कोरोना संक्रमण के केस मिलने का सिलसिला जारी है। रविवार को भी जिले में 171 नए केस सामने आए। इन केसेज के साथ अब तक कुल संक्रमित हुए लोगों की संख्या 16335 पहुंच चुकी है। शहरी क्षेत्र में 96 नए संक्रमित पाए गए हैं, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी 64 संक्रमित मिले हैं। वहीं दूसरी ओर रविवार को दो कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। इसमें एक 55 वर्षीय महिला और एक 70 वर्षीय बुजुर्ग शामिल हैं। इन दो मौतों के साथ गोरखपुर में अब मरने वालों की संख्या 265 पहुंच चुकी है। 143 संक्रमित स्वस्थ, 1889 का चल रहा इलाजजिले में रविवार को स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या भी 100 से ज्यादा है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर नजर डालें तो 143 संक्रमित जिनका इलाज चल रहा था या जो होम आइसोलेशन में रह रहे थे, वह स्वस्थ हो चुके हैं। इनकी निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है, जबकि जो होम आइसोलेट थे, उनका होम आइसोलेशन खत्म कर दिया गया है। जिले में अब भी 1889 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।
स्वस्थ हुए - 14181 एक्टिव केस - 1889 मौतें - 265 कुल केस - 16335 कहां मिले संक्रमित शाहपुर - 24 गोरखनाथ - 14 कोतवाली - 7 कैंट - 27 रामगढ़ताल - 4 गुलरिहा - 1 राजघाट - 16 चिलुआताल - 1 तिवारीपुर - 2 बेलघाट - 2 कैंपियरगंज - 5 चरगावां - 9 जंगल कौडि़या - 5 कौड़ीराम - 13 खोराबार - 10 पाली - 5 पिपरौली - 4 गोला - 1 सहजनवां - 3 सरदारनगर - 2 गगहा - 3 खजनी - 1 उरुवा - 1 अन्य - 11