सिर्फ बच्चों को छूने, शारीरिक संपर्क से नहीं होता यौन शोषण
- 58 परसेंट लोगों ने दिया नहीं में जवाब
- सर्वे में 33 फीसदी महिलाओं ने बताया हां द्दह्रक्त्रन्य॥क्कक्त्र:बच्चों के साथ होने वाले सेक्सुल एब्यूज तरह-तरह के हो सकते हैं। बाल यौन शोषण सिर्फ बच्चों को छूने या शारीरिक संपर्क से होता है। यह कोई जरूरी नहीं है कि बच्चों को छूने से ही सेक्सुल एब्यूज हो जाए। शहर में चाइल्ड एब्यूज को लेकर दैनिक जागरण आई नेक्स्ट, रेडियो सिटी और परवरिश संस्था के एक्सक्लूसिव सर्वे में विभिन्न सवाल पूछे गए थे। उनका जवाब देते हुए लोगों ने अपनी-अपनी राय रखी। सर्वे के अगले हिस्से में सवाल पूछा गया था कि बाल यौन शोषण सिर्फ बच्चों को छूने या शारीरिक संपर्क से होता है। ओवरआल सर्वे में 58 फीसदी लोगों ने इसका जवाब नहीं में दिया। 42 परसेंट लोगों ने हां में जवाब देकर इसका समर्थन किया। मेल कैटेगरी में 52 परसेंट लोगों का जवाब हां में आया। जबकि नहीं का जवाब 48 परसेंट लोगों ने दिया। 67 परसेंट महिलाओं ने अपना जवाब नहीं में दिया। हालांकि 33 परसेंट का जवाब हां में रहा।