1325 ने जीती जंग, महज 620 में मिला संक्रमण
- राहत की बात 24 घंटे में किसी भी संक्रमित नहीं तोड़ा दम
- सिटी में मिले 377 नए संक्रमित, जबकि रूरल एरिया में 205 नए लोगों में संक्रमण की पुष्टि कोरोना संक्रमण के बढ़ते आंकड़ों और लगातार हो रही मौतों के बीच जिले में राहत की खबर है। यहां संक्रमण से ठीक होने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ने लगी है, तो वहीं मौतों का सिलसलिा भी थमने लगा है। शनिवार को 1325 संक्रमित स्वस्थ हुए। वहीं 620 नए लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि भी हुई है। 5000 सैंपल की जांच भी गई थी। सीएमओ डॉ। सुधाकर पांडेय ने बताया कि कोरोना के केसेज से हमें राहत जरूर मिली है। आने वाले दिनों में स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि सिटी में 377 नए केस आए, जबकि रूरल में 205 नए संक्रमित पाए गए हैं। स्टैटिस्टिक - स्वस्थ हुए - 32066कुल केस - 42144
एक्टिव केस - 9602 मौत - 446 कोरोना के केसेज सिटी में - 377 रूरल में - 205 अन्य - 38थोड़ी राहत भरी खबर यह है कि स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़ी है। रिकवरी आने वाले दिनों में अच्छी होगी। जो बेहद गंभीर पेशेंट्स हैं। वे ही एडमिट हैं। आने वाले दिनों में केसेज और कम होंगे।
- डॉ। सुधाकर पांडेय, सीएमओ