- काम करते समय बरतें सावधानी, रखें अपना ख्याल

- कोरोना के खतरे से निपटने के लिए जरूरी ऑफिस में सोशल डिस्टेंसिंग

GORAKHPUR: शहर में गवर्नमेंट डिपार्टमेंट के ऑफिसेज खुल रहे हैं। सभी दफ्तरों में कर्मचारियों की आवाजाही हो रही है। शासन से जारी गाइडलाइंस के मुताबिक 30 प्रतिशत कर्मचारियों को काम पर बुलाया जा रहा है। सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करने के लिए हर डिपार्टमेंट के एचओडी ने कर्मचारियों की ड्यूटी का रोस्टर तय कर दिया है। ऑफिस आने वाले सभी कर्मचारियों को सेनेटाइजर और मास्क अनिवार्य रूप से यूज करना है। जबकि गेट पर ही थर्मल स्कैनिंग का इंतजाम भी होना चाहिए। सरकारी कर्मचारियों का कहना है कि रोस्टर के अनुसार प्रतिदिन कुल संख्या के अनुसार 30 प्रतिशत कर्मचारी ही ड्यूटी पर आ रहे हैं। अगले दिन अन्य तीस प्रतिशत कर्मचारी और उसके बाद 30 प्रतिशत कर्मचारियों को ऑफिस आने का रोस्टर तय किया गया है।

4. घर के आसपास किसी व्यक्ति को एंटरटेन न करें। हमें नहीं पता होता कि अगला किससे मिल चुका है। न खुद किसी के घर जाएं और न उसे अपने घर में आने दें।

इन नियमों का पालन है जरूरी

1. ऑफिस में काम करने वाले कर्मचारियों के बीच कम से कम छह फीट की दूरी जरूरी है।

2. ऑफिस में हर कर्मचारी के लिए मास्क-गमछे का प्रयोग अनिवार्य है। इसके बिना इंट्री पर रोक होगी।

3. ऑफिस मीटिंग में 10 लोगों से ज्यादा कर्मचारी एक साथ नहीं होंगे, उनके बीच सोशल डिस्टेंसिंग जरूरी है।

4. किसी दफ्तर में ड्यूटी की शिफ्ट होने पर शिफ्ट के बीच कम से कम एक घंटे का अंतर रखना होगा।

5. ऑफिस की लिफ्ट का इस्तेमाल करते हुए दो से चार लोग ही लिफ्ट में आ-जा सकेंगे, उसे सेनेटाइज किया जाएगा।

6. ऑफिस में कर्मचारियों के लिए सेनेटाइजर उपलब्ध कराया जाएगा। हाथ धोने के लिए सुरक्षित संसाधन मुहैया कराए जाएंगे।

7. ड्यूटी पर आने वाले कर्मचारियों की थर्मल स्कैनिंग गेट पर की जाएगी। उनका बॉडी टेंप्रेचर जानना जरूरी है।

8. ऑफिस में गुटखा, तंबाकू जैसी चीजों के इस्तेमाल पर रोक रहेगी। किसी को थूकने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

9. लंच और ब्रेक के दौरान ऑफिस की कैंटीन में 10 से अधिक लोग एक बार में नहीं जा सकेंगे।

10. ऑफिस की बस में पिक और ड्रॉप करने के दौरान सिर्फ आधी सीटें ही भरी जाएंगी।

ऑफिस का सेनेटाइजेशन जरूरी

कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए ऑफिस का सेनेटाइजेशन कराना जरूरी है। ऑफिस के दरवाजों, मेज, कुर्सियों सहित इस्तेमाल की अन्य चीजों को सेनेटाइज किया जाएगा। कंप्यूटर, की-बोर्ड सहित अन्य चीजों को सेनेटाइज करके यूज करने से कोरोना संक्रमण के खतरे से बचा जा सकता है। ऑफिस में अनावश्यक इधर-उधर कोई चीज छूने से पहरेज करना चाहिए। समय-समय में हाथों को सेनेटाइज करने से किसी तरह के संक्रमण की आशंका से बचा जा सकता है।

बाहरी लोगों की इंट्री पर बैन, मुलाकात से परहेज

ऑफिसेज के खुलने पर लोगों की आवाजाही भी होने लगी है। इसके लिए जरूरी है कि बाहरी लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह से प्रतिबंध हो। यदि यह संभव नहीं है तो कर्मचारी इस बात का ध्यान रखें कि कम से कम लोगों से मिलें। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग सहित अन्य बातों का ख्याल रखें।

इन बातों का भी रखें ख्याल

1. सेनिटाइजर की 60 प्रतिशत अल्कोहल वाली छोटी शीशी, पेपर सोप और दो रूमाल जेब में रखें।

2. आपस में लंच शेयर ना करें। रास्ते में किसी से न मिलें हो फिर भी ऑफिस पहुंचकर हाथ जरूर धोएं।

3. घर लौटने पर सीधे बाथरूम में जाकर नहाएं, अपने कपड़ों को उसी समय गर्म पानी की बाल्टी में वॉशिंग पाउडर डालकर भिगो दें।

5. कोरोना का इंफेक्शन मुंह, नाक और आंख से ही है। लेकिन इसके बालों से फैलने की आशंका देखते हुए बाहर जाने पर मास्क के अलावा सिर भी ढकें।

Posted By: Inextlive