बीते 7 साल का रिकॉर्ड तोडऩे वाले डेंगू ने सर्वाधिक यंगस्टर्स को अपना शिकार बनाया. सितंबर-अक्टूबर माह में डेंगू के जो केसेज आए उनमें सबसे ज्यादा यंगस्टर्स हैं. इसके बाद बच्चे व बुजुर्ग हैं. डेंगू पेशेंट में 21-35 साल वाले पेशेंट्स का ग्राफ सर्वाधिक है.


गोरखपुर (ब्यूरो)।सोमवार को भी डेंगू के 9 केस सामने आए। इस प्रकार कुल डेंगू पेशेंट्स की संख्या 222 हो गई है। राहत भरी खबर यह है ठंड बढऩे और पेशेंट्स के ठीक होने से पॉजिटिविटी रेट भी कम हो रहा है। 4 नवंबर से कम आए पॉजिटिव मलेरिया अधिकारी अंगद सिंह का दावा है, डेंगू के केसेज में अब कमी आ रही हैैं। ठंड बढ़ते ही डेंगू की पॉजिटिविटी रेट कम हो गई हैैं। उन्होंने बताया कि 31 अक्टूबर तक जहां पॉजिटिवटी रेट 14 परसेंट था। वहीं, अब बेहद कम होने से डेंगू के केसेज में काफी कमी आई है। ठंड बढ़ते ही कम हो जाएंगे केस


एसीएमओ डॉ। एके चौधरी ने बताया कि रविवार से ठंड बढऩे के बाद से डेंगू के केसेज कम होंगे। युद्ध स्तर पर नगर निगम, मलेरिया विभाग की टीम सोर्स ऑफ रिडक्शन के जरिए एंटी लॉर्वा का छिड़काव कर रही हैैं, जो लार्वा गंदे पानी में पनप रहे थे, वे कम हो चुके हैैं। इसके साथ ही पारा भी कम गया है। ठंड बढ़ गई है। इसलिए अगले एक हफ्ते में पॉजिटिविटी रेट और कम होगा। आने वाले दिनों में डेंगू के शिकार लोगों को राहत मिलेगी। लेकिन डेंगू के लक्षण वाले बुखार होने पर डाक्टर से जरूर जांच कराएं। एनएस-1 किट के साथ-साथ एलाइजा टेस्ट जरूर कराना होगा। चूंकि वायरल फीवर भी साथ में हैैं, इसलिए डेंगू की जांच अनिवार्य की गई हैडेट - एनएस-1 टेस्ट - पॉजिटिव 4 नवंबर - 197 - 10 5 नवंबर - 208 - 067 नवंबर - 228 - 078 नवंबर - 230 - 049 नवंबर - 248 - 0310 नवंबर - 157 - 0311 नवंबर - 130 - 02 उम्र - डेंगू के शिकार 1-5 वर्ष - 04 6-10 वर्ष - 12 11-15 वर्ष - 16 16-20 वर्ष - 30 21-25 वर्ष - 34 26-30 वर्ष - 27 31-35 वर्ष - 21 36 -40 वर्ष - 19 41-45 वर्ष - 11 45 वर्ष से ऊपर - 35 डेंगू के केस अब कम होंगे, जो केसेज आए हैैं। वह दो दिन के आंकड़े हैैं। इसलिए आने वाले दिनों में और केसज कम होंगे। पॉजिटिविटी रेट पहले से काफी कम हैैं। जिनमें डेंगू के पॉजिटिव मामले आए हैैं, वह तीन से चार दिन में रिकवर भी हो गए हैैं। डॉ। आशुतोष कुमार दुबे, सीएमओ 9 डेंगू पेशेंट मिले, संख्या पहुंची 222

सिटी में डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते 24 घंटे में डेंगू के नौ पेशेंट मिले हैं। जिसमें से आठ शहरी क्षेत्र में है। नए मरीजों में 12 साल का एक मासूम भी मिला है। जिला अस्पताल की महिला कर्मचारी भी डेंगू पीडि़त हो गई है। जिला मलेरिया अधिकारी अंगद सिंह ने बताया कि सिटी के गीता प्रेस, दीवान दयाराम बाजार, नरसिंहपुर, निजामपुर, मिर्जापुर क्षेत्र संवेदनशील हैं। सोमवार को नरसिंहपुर निवासी 20 वर्षीय युवक, निजामपुर निवासी 53 वर्षीय अधेड़, मिर्जापुर निवासी 58 वर्षीय पुरुष, माया बाजार निवासी 29 वर्षीय पुरुष डेंगू से पीडि़त मिले। इसके अलावा चार महिलाएं भी डेंगू से पीडि़त मिली हैं, जिसमें अल्लापुर में 24 वर्षीय, दीवान बाजार में 40 वर्षीय, अग्रवाल भवन निवासी 50 वर्षीय और जिला अस्पताल निवासी 26 वर्षीय महिला डेंगू से पीडि़त मिली। पिपरौली क्षेत्र के बहरामपुर निवासी 12 वर्षीय बालक भी डेंगू से पीडि़त मिला है। जिले में इस समय 23 मरीजों का इलाज चल रहा है, जिसमें 8 अस्पताल में भर्ती हैं। जबकि 15 का इलाज घर पर चल रहा है। इस प्रकार जिले में डेंगू पेशेंट की कुल संख्या 222 हो गई है, जिनमें 142 सिटी और 80 रूरल एरिया से हैं।

Posted By: Inextlive