- गोला तहसील पहुंचे जिलाधिकारी और सीडीओ

GORAKHPUR : तहसील दिवस में आए सभी मामलों की जांच का निस्तारण जल्द से जल्द किया जाए। साथ ही कंप्लेंट आने के ख्ब् घंटे के अंदर एसडीएम मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दें। यह बात तहसील दिवस पर गोला तहसील पहुंचे जिलाधिकारी रंजन कुमार ने कही। इसी तरह अन्य तहसील में भी लगे तहसील दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनी गई।

कई मामलों का तुरंत हुआ निस्तारण

ट्यूज्डे को सभी तहसील में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। तहसील दिवस में अधिकांश मामले जमीन विवाद से जुड़े हुए आए। गोला तहसील में जिलाधिकारी रंजन कुमार और सीडीओ कुमार प्रशांत की अध्यक्षता में तहसील दिवस शुरू हुआ। गोला तहसील में क्भ्8 मामले आए। जिसमें से करीब क्ख् मामलों का तुरंत निस्तारण कर दिया गया। इसी तरह बांसगांव तहसील में बांसगांव एसडीएम की अगुवाई में शुरू हुए तहसील दिवस में करीब 7म् मामले आए। सदर तहसील में एडीएम प्रशासन सुरेश चंद्र तिवारी की अध्यक्षता में तहसील दिवस शुरू हुआ। सभी तहसील दिवस में जल्द से जल्द मामलों का निस्तारित करने का आदेश दिया गया।

Posted By: Inextlive