GORAKHPUR : एक यूनिट ब्लड डोनेट कर दूसरे की जिंदगी को बचाया जा सकता है. बस जरूरत है तो ब्लड डोनेट करने के प्रति लोगों को अवेयर करने की. इसी मकसद के साथ एनएसएस की सभी यूनिटों के कैडेट्स ने एक रैली निकाली. रैली डीवीएनपीजी कॉलेज से स्टार्ट होकर विभिन्न एरिया में घूमते हुए वापस कॉलेज पहुंची. रैली में कैडेट्स हाथों में तख्तियां लिए लोगों को अवेयर कर रहे थे.


ब्लड डोनेट के साथ एड्स के प्रति किया अवेयर
लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूक करने के लिए एनएसएस ने ट्यूजडे को एक रैली निकाली। रैली को डीवीएनपीजी कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ। गीता दत्त ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। रैली कॉलेज गेट से स्टार्ट होकर पार्क रोड, यूनिवर्सिटी चौराहा, डीएम आवास, सिविल लाइंस होते हुए वापस कॉलेज में आकर समाप्त हुई। रैली में कैडेट्स अवेयर करने के लिए हाथों में तख्तियां लिए थे, जिसमें 'रक्तदान महाकल्याण', 'समझो एचआईवी को चुनो जिंदगी को' जैसे कई स्लोगन लिखे थे। रैली की अगुवाई डॉ। संजय कुमार त्रिपाठी, डॉ। सत्यपाल सिंह, डॉ। आरपी यादव, डॉ। नीरज सिंह ने किया। सेकेंड सेशन में प्रोग्राम ऑफिसर डॉ। आरपी यादव ने कैडेट्स को ब्लड डोनेट करने से होने वाले फायदे को बताया। उन्होंने बताया कि इंडिया में हर साल एक करोड़ तीस लाख लोगों को ब्लड की जरूरत पड़ती है। मगर 50 परसेंट लोगों को ब्लड नहीं मिल पाता है। इस मौके पर 305 कैडेट्स ने ब्लड डोनेट करने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया, जिनके लिए जल्द ब्लड डोनेशन कैंप लगाया जाएगा।

Posted By: Inextlive