- दैनिक जागरण आईनेक्स्ट अपडेट्स ऑन रेडियो सिटी पर डॉ। राधा जीना देंगी सुझाव

GORAKHPUR: कोरोना पेंडमिक में महिलाओं को अपने सेहत का बेहद ख्याल रखना है। घर में रहने वाली महिलाओं को अक्सर एसिडिटी, बीपी या शुगर की बीमारियां बढ़ी हैं। ऐसे में वह अपने खानपान के साथ-साथ फिजिकल एक्ससाइज जरूर करें। अगर बाहर माíनग वॉक पर नहीं जा पा रही हैं तो वह घर में ही एक्साइसज करें। यह जानकारी यह जानकारी दैनिक जागरण आईनेक्स्ट अपडेट्स के ऑन रेडियो सिटी पर बीआरडी मेडिकल कॉलेज की फॉर्मर गायनकोलॉजिस्ट डॉ। राधा जीना ने दी। इस प्रोग्राम का टेलीकास्ट सुबह 10 बजे रेडियो सिटी 91.9 एफएम पर होगा। डॉ। राधा जीना ने बताया कि महिलाएं अगर में रहकर कोविड प्रोटोकाल का पालन कर रही हैं तो वह ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, हृदय रोगी को अपनी सभी दवाओं का रेगुलर सेवन करते रहें। अपने डाक्टर के संपर्क में रहें। इसके लिए अपने डाक्टर से टेलीमेडिसिन का हेल्प ले सकते हैं। हैंड सेनिटाईजेशन या साबुन से हाथ साफ करते रहें। साथ ही साथ चेहरे पर फेस मास्क हमेशा रहना भी सुनिश्चित होना चाहिए। 1 से 2 मीटर की दूरी जरूरी है। अनावश्यक रूप से गेट, रेलिंग दीवाल, कुर्सी को छूने और सटने से परहेज करें। अगर छोटा बच्चा है और हास्पिटल जाना है तो कोविड प्रोटोकाल का जरूर पालन करें। डॉ। राधा जीना ने बताया कि कोरोना से बचने का मुख्य हथियार हमारे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता है। इसको हमें मजबूत रखना है। समुचित आहार, गरम पानी का सेवन, समय से खाना खाएं। नियमित 6 से 7 घंटे सोने आधे घंटे योगा और व्यायाम जरूर करें।

Posted By: Inextlive