- नोट की पहचान में जुटी पुलिस

- पुलिस ने लिया बैंक का सहारा

GORAKHPUR : चौरीचौरा के सोनबरसा में एक महिला शॉप पर सामान लेने के लिए पहुंची। सामान लेने के बाद उसने शॉप ओनर को एक नोट दिया। शॉप ओनर ने नोट संदिग्ध होने की आशंका जताते हुए महिला को पकड़ लिया। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। महिला की पहचान सहजनवां के सहबाजगंज निवासी जहीरून्निशां के रूप में हुई।

पुलिस को दी सूचना

चौरीचौरा एरिया के सोनबरसा में जहीरून्निशां किराने की शॉप पर कुछ सामान खरीदने गयी थी। सामान लेने के बाद वह शॉप ओनकर को रुपये देने लगी। शॉप ओनर ने कुछ नोटों के जाली होने की आशंका जताई। इसके बाद महिला शॉप ओनर से उलझ गयी। इसके बाद किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच में लग गई। महिला के पास से हजार के पांच और पांच सौ के दो नोट मिले। पुलिस भी नोट को देखकर भ्रमित हो गयी कि वह असली है या नकली। इसके बाद उसे महिला थाने भेज दिया गया। पुलिस ने नोट को परीक्षण के लिए बैंक भेज दिया गया, लेकिन अभी तक यह नहीं पता चल सका है कि नोट असली है या नकली।

अभी नोट की पहचान नहीं हो सकी है। परीक्षण के बाद ही महिला के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

डॉ। शालिनी सिंह, एसओ महिला थाना

Posted By: Inextlive