'जहर' खरीदने उमड़ा शहर
- जिन गाडि़यों को पॉल्यूशन रोकने के लिए बंद किया गया, उन्हें खरीदने को लगी लाइन
- दस-पांच हजार रुपए की छूट की लालच में खत्म हो गई पर्यावरण की परवाह GORAKHPUR: कहां तो सुप्रीम कोर्ट ने पर्यावरण की चिंता करते हुए बीएस-3 गाडि़यों की बिक्री पर रोक लगा दी। वहीं हमने दस-पांच हजार रुपए बचाने के लिए पर्यावरण और शहर की सेहत की फिक्र छोड़ उन्हीं गाडि़यों के लिए लाइन लगा दी। पिछले दो दिनों में यह विडंबना भरा नजारा शहर के हर शो-रूम पर देखने को मिला। चार-छह महीने में जितनी गाडि़यां बिकती हैं, उतनी महज दो दिनों के अंदर बिक गई। 'जहर' उगलने वाली इन गाडि़यों के लिए लोगों की बेताबी हैरान करने वाली थी। न तो इन्हें शहर के फ्यूचर की चिंता थी और न ही आने वाले जेनरेशन की। व्हीकल्स से 68 परसेंट पॉल्यूशनगौरतलब है कि शहर में पॉल्यूशन लेवल पहले ही खतरनाक स्तर पर है। इसमें भी टोटल एयर पॉल्यूशन का 68 फीसदी सिर्फ गाडि़यों से निकलने वाले धुएं के चलते होता है। जिले में फिलहाल करीब कुल नौ लाख गाडि़यां रजिस्टर्ड हैं। इनमें टू-व्हीलर और फोर-व्हीलर गाडि़यों की संख्या शामिल है। अब इसमें दो दिन में बिकी गाडि़यों की संख्या अगर शामिल कर ली जाए और वो भी वो गाडि़यां जो कि बीएस-3 मॉडल की हैं। यानी हमने अपने शहर का दम घोंटने का पूरा इंतजाम कर दिया है।
बीएस 3 स्मोक एमिशन - डीजल व्हीकल - 65 एचएसयू से नीचे होना चाहिए पेट्रोल और सीएनजी व्हीकल - कार्बन मोनो ऑक्साइड 0.5 परसेंट से कम, हाइड्रो कार्बन 750 पीपीएम से कम बीएस 4 स्मोक एमिशन - डीजल व्हीकल - 50 एचएसयू से नीचे होना चाहिए पेट्रोल और सीएनजी व्हीकल - कार्बन मोनो ऑक्साइड 0.3 परसेंट से कम, हाइड्रो कार्बन 200 पीपीएम से कम बीएस-3, बीएस-4 में यह है अंतर Two Wheeler BS3 - CO - 1.87gm/KMs HC+NOx - 1.08 gm/KMs BS4 - CO - 0.75gm/KMs HC+NOx - 0.75 gm/KMs इतना पॉल्यूशन आपको बीमार बनाने के लिए काफी है Oct 2015 PM 10 SO2 NO2 Residential 89.8 6.0 17.3 Commercial 169.6 21.9 43.3 Industrial 188.9 29.3 54.6 Jan 2016 PM 10 SO2 NO2 Residential 118.5 7.94 19.84 Commercial 198.64 23.53 44.29 Industrial 234.1 29.86 52.22 April - 2016 PM 10 SO2 NO2 Residential 126.5 12.7 25.1 Commercial 219.6 22.2 50.4 Industrial 243.7 31.61 60.7 July - 2016 PM 10 SO2 NO2 Residential 51.1 6.1 14.3 Commercial 86.6 14.3 28.6 Industrial 123.1 17.7 30.7 Oct - 2016 PM 10 SO2 NO2 Residential 66.5 7.2 19.5 Commercial 115.3 19.1 32.0 Industrial 133.9 21.5 39.1 Jan - 2017 PM 10 SO2 NO2 Residential 113.8 7.2 19.1 Commercial 213.7 24.6 44.0 Industrial 228.9 30.4 52.9बीएस4 मानकों में कार्बन मोनो ऑक्साइड और दूसरे पॉल्यूटेंट के लेवल में काफी कमी की गई है। इससे निश्चित तौर पर पॉल्युशन कम करने में काफी मदद मिलेगी। इसके लिए सभी जिम्मेदार बधाई के हकदार हैं।
- डॉ। गोविंद पांडेय, एनवायर्नमेंटलिस्ट 1700 गाडि़यां दो दिन में आरटीओ में रजिस्टर्ड 1000 गाडि़यां शुक्रवार को रजिस्टर्ड 700 गाडि़यां गुरुवार को रजिर्स्ड 2.5 करोड़ रुपए की कमाई आरटीओ की दो दिन में 1.4 करोड़ रुपए शुक्रवार को कमाए आरटीओ ने