- नगर निगम के लाइसेंस विभाग ने शुरू की तैयारी

- नवीन लाइसेंस के सारे प्वाइंट होंगे ऑनलाइन

GORAKHPUR : शहर में लागू हुए नवीन लाइसेंस शुल्क को नगर निगम अब ऑनलाइन करने की तैयारी में है। इसके लिए नगर निगम ने एक प्राइवेट कंपनी को साफ्टवेयर बनाने की जिम्मेदारी सौंपी है। इस सुविधा को दशहरा के समय लांच करने की तैयारी है। नगर निगम साफ्टवेयर के जरिए नवीन लाइसेंस शुल्क के दायरे में आने वाले कैटेगरी की पूरी डिटेल वेबसाइट पर मुहैया कराएगा। यहां पूरा रिकार्ड रहेगा कि किसने शुल्क जमा किया और किसका बकाया है। लाइसेंस की वैधता भी वेबसाइट के जरिए जांच जा सकेगी।

39 कटेगरी होगी ऑनलाइन

नवीन लाइसेंस शुल्क के दायरे में बिजनेस की कुल 39 कैटेगरी को दर्ज किया गया है। इसमें शहर में छोटी-बड़ी दुकानों, होल सेल मार्केट को दायरे में लिया गया है। इन पर 600 रुपए सालाना से लेकर 15 हजार रुपए सालाना तक के लाइसेंस शुल्क का निर्धारण किया गया है। इस व्यवस्था में सैलून, चाय की दुकान और प्राइवेट प्रसूति गृह, क्लीनिक और नर्सिग होम जैसे प्रतिष्ठानों को भी शामिल किया गया है। सबसे अधिक लाइसेंस शुल्क नर्सिग होम और शराब की दुकानों पर निर्धारित किया गया है।

घंटाघर का सर्वे है बाकी

नगर निगम के लाइसेंस विभाग से जुड़े सूत्रों की मानें तो लाइसेंस शुल्क को लागू करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके लिए पूरे शहर का सर्वे किया जा चुका है, सिर्फ घंटाघर का सर्वे बाकी है। अभी तक कुल 883 प्रतिष्ठान रजिस्टर्ड हो चुके हैं, जिनको नवीन लाइसेंस शुल्क के दायरे में लाया जाना है। घंटाघर एरिया का सर्वे पूरा करा दिया जाए तो यह संख्या बढ़कर 2 हजार के लगभग हो जाएगी। उम्मीद है कि इस शुल्क के 100 प्रतिशत लागू करने पर नगर निगम को हर साल लगभग 20 करोड़ रुपए की एक्स्ट्रा आय होगी।

वेबसाइट पर मिलेगा लिंक

बेवसाइट लांच करने के लिए पन्ना इन्फोटेच कंपनी को जिम्मेदारी दी गई है। कंपनी के राजेश कुमार ने बताया कि उनकी कंपनी साफ्टवेयर बनाकर निगम को देगी।

कंपनी इस बेवसाइट के साफ्टवेयर बनाकर नगर निगम को देगी। नगर निगम की वेबसाइट www.ठ्ठड्डद्दड्डह्मठ्ठद्बद्दड्डद्वद्दद्मश्च.श्रह्मद्द ओपन कर रेंट डिपार्टमेंट के लिंक पर क्लिक करना होगा। लाइसेंस डिपार्टमेंट के लिंक पर क्लिक करने पर सबसे उपर रजिस्टेशन का ऑप्शन आएगा। अगर किसी को शुल्क का भुगतान करना हो तो वह पेमेंट ऑप्शन पर क्लिक करके भुगतान कर सकता है।

नगर निगम लाइसेंस शुल्क लागू करने की तैयारी कर रहा है। इस शुल्क को ऑनलाइन करने किया जाएगा ताकि कोई भी साइट खोलकर जानकारी ले सके।

स्वर्ण सिंह, सहायक नगर आयुक्त

Posted By: Inextlive