कैंट और शाहपुर कोरोना पॉजिटिव केस में रेस
- लगातार दोनों इलाकों में बढ़ रहे हैं संक्रमितों के आंकड़े
- कई जगह मंद हुई रफ्तार, रोगों को मिली राहत - मौत का आंकड़ा भी 100 तक पहुंचा GORAKHPUR: कोविड-19 इंफेक्शन की रफ्तार काफी तेजी के साथ बढ़ रही है। यही वजह है कि जांच में पॉजिटिव मरीजों के मिलने का सिलसिला भी तेजी के साथ बढ़ रहा है। रोजाना जांच के बाद सिर्फ गोरखपुर के अर्बन एरियाज में 100 से ज्यादा केस मिल रहे हैं। इनमें भी इन दिनों सबसे ज्यादा केस शाहपुर और कैंट एरिया में पाए जा रहे हैं। हालत यह हो गई है कि शाहपुर में तो पिछले तीन-चार दिनों से 35 से ज्यादा केस मिल रहे हैं, वहीं कैंट एरिया में केसेज मिलने का सिलसिला जारी है। बाकी क्षेत्रों में भी केस मिल रहे हैं, लेकिन वहां पॉजिटिव केस की स्पीड इतनी ज्यादा नहीं है। चिलुआताल में सबसे कम केससंक्रमण की रफ्तार अर्बन एरिया में काफी तेज है। इसमें भी शहर के राजघाट, तिवारीपुर और चिलुआताल में पॉजिटिव केस काफी कम मिल रहे हैं। सबसे कम केसेस की बात करें तो शहरी एरिया में सबसे कम केस चिलुआताल क्षेत्र में ही डायग्नोज हुए हैं। सीएमओ की ओर से जारी आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले एक हफ्ते में चिलुआताल एरिया में केस तो मिले हैं, लेकिन किसी भी दिन यहां पर दहाई का आंकड़ा पार नहीं हुआ है। जबकि तिवारीपुर और राजघाट में भी केस बढ़ रहे हैं, लेकिन यहां पर एक-दो दिन 10 से ज्यादा केस पाए जा चुके हैं।
बॉक्स - जांच नहीं या एहतियात ज्यादा गोरखपुर के इन एरियाज में केस कम मिल रहे हैं, इस मामले को लेकर जब एक्सपर्ट्स से बात की गई, तो उनका कहना है कि सिर्फ दो ही कंडीशन में यहां पर केस कम मिल सकते हैं। यहां के लोगों में डर ज्यादा है, जिसकी वजह से यह लोग बाहर निकलने से कतरा रहे हैं और सेफ्टी प्रिकॉशन लेकर ही आगे बढ़ रहे हैं। दूसरी कंडीशन यह हो सकती है कि इन एरियाज में काफी कम लोग ही जांच कराने के लिए पहुंचे हैं, जिसकी वजह से यहां पर आंकड़ा नहीं बढ़ रहा है। पहली कंडीशन है तो ठीक है, लेकिन अगर दूसरी कंडीशन है, तो लोगों को अपने दिलों से डर निकालकर जांच कराने के लिए जाना होगा। ऐसा न करने पर उनके साथ ही आसपास रहने वालों को भी नुकसान उठाना पड़ सकता है। 21 अगस्त - शहर में केस - 134 शाहपुर - 45 गोरखनाथ - 24कैंट - 22
कोतवाली - 8 20 अगस्त - शहर में केस - 137 शाहपुर - 37 गोरखनाथ - 22 कैंट - 30 कोतवाली - 24 19 अगस्त - शहर में केस - 186 शाहपुर - 48 गोरखनाथ - 37 कैंट - 28 कोतवाली - 27 18 अगस्त - शहर में केस - 130 शाहपुर - 36 गोरखनाथ - 08 कैंट - 35 कोतवाली - 23 17 अगस्त - शहर में केस - 109 केस शाहपुर - 21 गोरखनाथ - 21 कैंट - 24 कोतवाली - 10 16 अगस्त - शहर में केस - 126 शाहपुर - 33 गोरखनाथ - 14 कैंट - 27 कोतवाली - 12 15 अगस्त - शहर में केस - 147 शाहपुर - 22 गोरखनाथ - 29 कैंट - 32 कोतवाली - 29