- एनई रेलवे, एचयूआरएल व अन्य माध्यमों से प्रशासन ने जुटाए हैं 1500 सिलेंडर

- शनिवार को आए सिलेंडर उतारने के लिए लगायी गई पंचायती राज विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी

GORAKHPUR: जिले में ऑक्सीजन की आपूर्ति को बेहतर बनाए रखने के लिए प्रशासन की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। आक्सीजन के खाली सिलेंडर की किल्लत को देखते हुए प्रशासन की ओर से 1500 आक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था की गई है। पंचायती राज विभाग के कर्मचारियों के सहयोग से शनिवार को टाउनहाल स्थित कचहरी क्लब में बनाए गए सिलेंडर बैंक में इसे रखवाया गया है।

500 सिलेंडर रेलवे से मंगवाए

ऑक्सीजन की आपूर्ति के दौरान यह बात सामने आयी कि सिलेंडर की कमी है। इस कारण उत्पादन भी प्रभावित हो रहा था। इसके बाद जिला प्रशासन ने एनई रेलवे से बात कर 500 आक्सीजन सिलेंडर वहां से मंगाए। ¨हदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल) की ओर से भी 100 आक्सीजन सिलेंडर दिए गए हैं। इसके अलावा गीडा में बंद पड़ी एक आक्सीजन यूनिट के सिलेंडर भी प्रशासन ने कब्जे में लिए थे। सभी सिलेंडर की मरम्मत एवं सफाई कराकर रिफि¨लग के लिए तैयार किया जाएगा। शनिवार को कई गाडि़यों से सिलेंडर कचहरी क्लब में उतरवाए गए हैं।

Posted By: Inextlive